Kohramlive: पुकुंजू ने 12 अक्टूबर को अपने दिन की शुरुआत हमेशा की तरह की। दिन में बेची जाने वाली मछली को इकट्ठा करने के लिए जाते समय अक्षय लॉटरी का टिकट खरीदा। जिसमें 70 लाख रुपये का पहला पुरस्कार था। अपने घर के संबंध में कर्ज अदायगी में चूक के लिए एक बैंक से कुर्की नोटिस मिलने के कुछ ही घंटों बाद केरल के एक मछली विक्रेता ने राज्य सरकार की 70 लाख रुपये की अक्षय लॉटरी जीतने पर राहत की सांस ली।
मछली बेचने वाले की खुली किस्मत
पुकुंजू ने एक टेलीविजन चैनल को बताया कि जब वह दोपहर में घर लौटे। उन्हें पता चला कि बैंक ने उनके घर के संबंध में कुर्की का नोटिस भेजा है।वह लगभग नौ लाख रुपये का कर्ज चुका पाने में अक्षम थे। उनकी पत्नी ने चैनल को बताया, ”बैंक से नोटिस मिलने के बाद हम निराशा में थे। हमें नहीं पता था कि क्या करना है। अपनी संपत्ति बेचनी है या नहीं। हमारे दो बच्चे हैं, एक लड़का और एक लड़की, जो पढ़ रहे हैं।”
पुकुंजू ने कहा, ”बैंक ऋण के अलावा, मेरे पिता ने लॉटरी टिकट खरीदकर लगभग पांच लाख रुपये का कर्ज लिया था।” जीत के साथ अपनी योजनाओं पर पुकुंजू की पत्नी ने कहा कि वे पहले अपने सभी कर्ज चुकाएंगे और फिर सुनिश्चित करेंगे कि उनके बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त करें ताकि वे जीवन में एक अच्छे स्तर तक पहुंच सकें।
इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है #ArrestKohli, जानें क्यों…
इसे भी पढ़ें :Amul के बाद Mother Dairy ने दिया बड़ा झटका, बढ़ाईं दूध की कीमत
इसे भी पढ़ें :बाहुबली अतीक अहमद को बड़ा झटका, 35 करोड़ की जायदाद होगा कुर्क
इसे भी पढ़ें :ब्रेस्टफीड कराते हुए इस एक्ट्रेस ने करवाया मेकअप, देखें Video
इसे भी पढ़ें : बाहुबली अतीक अहमद को बड़ा झटका, 35 करोड़ की जायदाद होगा कुर्क
इसे भी पढ़ें : राशन कार्डधारकों को दिवाली का गिफ्ट, सरकार ने किया बड़ा ऐलान












