spot_img
spot_img

…और अर्जुन मुंडा से सम्‍मान पाकर गदगद हुये पीएम मोदी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी को मंगलवार को केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा करने के लिए मिला। बीजेपी संसदीय दल की बैठक में श्री मुंडा ने पीएम मोदी को सम्मानित किया। मौके पर पीएम मोदी को भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा भेंट की। इस दौरान अर्जुन मुंडा के साथ बीजेपी के राज्यसभा सांसद और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष समीर उरांव भी मौजूद थे।

यहां याद दिला दें कि इसी साल पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। 15 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य स्थापना दिवस के दिन रांची के पुराने बिरसा मुंडा जेल परिसर में बने 142 करोड़ की लागत से भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय संग्रहालय और उद्यान का ऑनलाइन उदघाटन किया था। इस मौके पर उन्होंने कहा था कि भगवान बिरसा मुंडा का देश की आजादी में बहुत अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा था कि आज हम ऐसे जगह जुटे हैं, जहां धरती आबा ने अंतिम सांस ली थी। इसे बिरसा जेल के नाम से जानते हैं। अब यह एक ऐतिहासिक धरोहर बन गया है। पीएम मोदी की घोषणा के बाद अब हर साल 15 नवंबर को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा।


इसे भी पढ़ें : बहन का सिर किया धड़ से अलग, कटी मुड़ी के साथ ली Selfie…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : किसी भी हाल में न बिगड़े लॉ एंड ऑर्डर, नक्‍सलियों-उग्रवादियों पर कसें लगाम : DGP

इसे भी पढ़ें :  देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री को हटाने का आदेश जारी, देखें लेटर

इसे भी पढ़ें : दिसंबर में दो दिन काम नहीं करेंगे बैंककर्मी, जान लें तारीख

इसे भी पढ़ें : सकारात्मक सोच और मजबूत इच्छाशक्ति हो तो कोई भी काम असंभव नहीं : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : भारत का सीरीज पर कब्‍जा, चौथे फिरकी पर ऐसे नाचे कीवी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...