UP : मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के लिये खास तैयारी की गई है। अखाड़ों के स्नान घाट का विस्तार किया गया है। वहीं, घाट पर भी बैरिकेडिंग की गई है। मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन गंगा में स्नान करने से जाने-अनजाने में किये गये पाप धुल जाते हैं। मां गंगा की कृपा भी भक्तों पर बरसती है। कुंडली में शामिल अशुभ ग्रहों से मुक्ति मिलती है। इस बार माघी अमावस्या पर कई शुभ संयोग बने हैं। इस दिन स्नान, दान और तप का खासा महत्व है। इस योग में भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन पितर पृथ्वी पर आते हैं। इस दिन वे अपने वंशजों से तर्पण और दान की अपेक्षा करते हैं, जिससे उनकी आत्मा को शांति मिलती है। वहीं, ऐसा करने से पितर संतुष्ट होकर आशीर्वाद देते हैं। मौनी अमावस्या के दिन काले तिल के दान से मृत्यु के बाद बैकुंठ में स्थान मिलता है। वहीं, जीवन में सुख-शांति आती है। वैदिक काल में ऋषि-मुनि मौन को तपस्या का एक अनिवार्य अंग मानते थे। उनका विश्वास था कि मौन रहने से मन स्थिर होता है और विचारों की उथल-पुथल शांत हो जाती है। मौन के माध्यम से आत्मा और ब्रह्मांड के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है। मौन वाणी से होने वाले पापों, झूठ और विवादों से बचने का मार्ग भी है। महाकुंभ में उमड़ी भीड़ को देखते हुये प्रशासन ने श्रद्धालुओं से कहा है कि संगम के सभी घाट पवित्र हैं। इसलिए भीड़भाड़ से बचने के लिये वे जिस घाट पर पहले पहुंचें, वहीं स्नान कर लें। श्रद्धालु संगम घाट तक पहुंचने के लिये निर्धारित लेन का इस्तेमाल करें। इसी तरह वापसी वाली लेन से ही बाहर निकलें। बेवजह अधिक देर तक घाटों पर न रूकें।
मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान, दान और तप का खास महत्व… जानें कैसे
Date:
सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…
Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...
मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…
Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...
पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…
Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...
व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…
Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...
नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…
Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...







