RANCHI : झारखंड राज्य में रांची जिला को छोड़ कर सरकारी और निजी अस्पतालों में COVID-19 के गंभीर मरीजों के लिए इलाज के लिए बेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर अमित कुमार को स्टेट हॉस्पिटल बेड मैनेजमेंट का नोडल ऑफिसर बनाया गया है। रवि शंकर विद्यार्थी , संयुक्त आयुक्त परिवहन विभाग को सहायक स्टेट स्टेट हॉस्पिटल बेड मैनेजमेंट का नोडल ऑफिसर बनाया गया है । रांची जिला को छोड़ कर सभी जिलों के उपायुक्त सरकारी और निजी अस्पतालों में COVID-19 के गंभीर मरीजों के इलाज के लिए लिए बेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर जिला स्तरीय स्टेट हॉस्पिटल बेड मैनेजमेंट का नोडल ऑफिसर बनया गया है ।
बेड की व्यवस्था सुगमतापूर्वक निश्चित करने के लिए सभी उपायुक्त 24घंटे जिला नियंत्रण कक्ष का संचालन सुनिश्चित करेंगे और समुचित संख्या में पदाधिकारी और कर्मचारी प्रतिनियुक्त करेंगे, जो जिला नोडल पदाधिकारी के नेतृत्व में काम करेंगे।
इसे भी पढ़ें :Breaking : #Lalu Yadav को #HighCourt से बड़ी राहत, इन शर्तों पर मिली जमानत
इसे भी पढ़ें :#Tamil एक्टर विवेक का निधन, PM मोदी ने जताया शोक








