Khunti : श्रावणी मेले के छठे दिन मंगलवार को बाबा आम्रेश्वर धाम में भगवान भोले शंकर के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। मंगलवार को पांच हजार से अधिक शिवभक्त आम्रेश्वर धाम पहुंचे। भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर उनका जलाभिषेक किया। वहीं खुशहाली की मन्नतें मांगी। गौरतलब है कि जिला प्रशासन के निर्देश पर आम्रेश्वर धाम में एक महीना तक चलने वाले श्रावणी मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गये है। बनई नदी से जल लेकर धाम परिसर तक पुलिस बल के जवान मुस्तैद हैं। बनई नदी से लेकर धाम परिसर तक लाईट का पूरा इंतजाम किया गया है। धाम परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये हैं।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए धाम परिसर में पुलिस कंट्रोल रूम बनाया गया है। वहीं खोया-पाया केन्द्र स्थापित है। श्रद्धालुओं को धाम परिसर में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके मद्देनजर आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति द्वारा दर्जनों वोलेंटियर को लगाया गया है। नगर पंचायत खूंटी द्वारा धाम परिसर में साफ-सफाई करायी जाती है। धाम परिसर में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए पेयजल, स्नानागार, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था की गयी है।
इसे भी पढ़ें : ‼️ ALERT ‼️ : GPS, मोबाइल और सैटेलाइट सिग्नल आज हो जाएगा बंद! नहीं उड़ सकेंगे Flight, Blackout भी पॉसिबल
इसे भी पढ़ें : हनक ऐसी कि डंपर चढ़ाकर DSP को दिन दहाड़े मार डाला… देखें
इसे भी पढ़ें : मिस इंडिया फाइनलिस्ट रिया तिर्की से बोले सीएम हेमंत- इस उपलब्धि पर पूरा झारखंड गौरवान्वित
इसे भी पढ़ें :सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश, कोरोना मृतकों के परिजनों को जल्द मुआवजा दें राज्य
इसे भी पढ़ें :नहीं रहे ‘मेरा रंग दे बसंती…’ के मशहूर सिंगर Bhupinder Singh
इसे भी पढ़ें :पैसों की खातिर सरदार को मारा, कैलू खुद बन गया सरगना… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :जींस वाली नई नवेली बीवी ने पति को दुनिया से….








