spot_img

गजब! इंस्टाग्राम पर वायरल होने के लिये सेलिब्रिटी को बनाया जीजा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : इंस्टाग्राम पर “Holyfknairball” नामक ट्रेंड ने धूम मचा दी है और इस बार ट्रेंड का फोकस है, “सेलिब्रिटी फैमिली से होने का दावा!” जी हां, न कोई DNA टेस्ट, न पारिवारिक फोटो, सिर्फ कैमरा ऑन करो, रिकॉर्ड बटन दबाओ और कह दो, “मैं अनुष्का शर्मा की बहन हूं!” एक इंस्टाग्राम यूजर ने रील बनाकर दावा कर दिया कि वह अनुष्का शर्मा की बहन है। मजे की बात तो यह रही कि जब कमेंट में किसी ने पूछा, “तो फिर विराट कोहली आपके जीजाजी हुये?”, तो उन्होंने ठाठ से जवाब दे दिया, “हां।” इसके बाद किसी ने विराट कोहली का फोन नंबर मांग लिया तो किसी ने पूछा, “भाभी, क्या धोनी का भी ऑटोग्राफ दिला सकती हैं?” एक और कमेंट था, “अपने जीजा को कहो टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर लें, IPL से मन नहीं भरता।” यहां तक कि एक तिवारी सरनेम वाले यूजर ने कमेंट कर दिया, “तो मैं कार्तिक आर्यन और अंकित तिवारी का रिश्तेदार हुआ?”

नया पागलपन

जैसे ही रील वायरल हुई, यूजर ने खुद मान लिया कि ये सिर्फ एक मजाक था। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, ट्रेंड ट्रैक पर दौड़ चुका था। अब तो एक से एक ‘बहनें’, ‘कजिन्स’, और ‘मामा के लड़के’ इंस्टाग्राम पर माधुरी दीक्षित, मलाइका अरोड़ा, रणवीर सिंह, और यहां तक कि शाहरुख खान से रिश्तेदारी का दावा करने लगे हैं। असल में, यह ट्रेंड सोशल मीडिया की उस रचनात्मकता और झूठी वैधता को उजागर करता है, जहां हर कोई 15 सेकंड में रिश्तेदार बन सकता है और शायद अगले 15 मिनट में वायरल भी। “Holyfknairball” ट्रेंड एक आईना है उस वर्चुअल दुनिया का, जहां हकीकत से ज्यादा फॉलोअर्स मायने रखते हैं और रिश्तों से ज्यादा रील्स चलती हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...