spot_img

गजब का दिमाग है, इस साइबर क्रिमिनल के पास… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : गांव के भोले-भाले अनपढ़ लोगों को झांसा देकर उनके नाम के खुले खातों में ठगी के पैसे ट्रांसफर करने में माहिर वांटेड सुल्तान अंसारी को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मिली गुप्त सूचना के आधार पर चुटिया पुलिस ने पटेल चौक के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। साइबर क्रिमिनल सुल्तान अंसारी बीते साल चुटिया के एक होटल की छत से कूदकर फरार हो गया था। तब उसके दो दोस्त पकड़े गये थे। तब से चुटिया पुलिस उसे खोज रही थी। वह गिरिडीह का रहनेवाला है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार सुल्तान अंसारी शातिर साइबर क्रिमिनल है। वह भोले-भाले ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर बैंकों में उनके नाम के खाते खुलवाता था और फिर उन्हीं खातों में ठगी के पैसे ट्रांसफर किया करता था, इसके बाद सुल्तान ATM के सहारे पैसे निकाल लिया करता था। बीते साल साइबर ठगी से जुड़े मामले के अनुसंधान में साइबर थाना पुलिस चुटिया में रहनेवाले कुछ गरीब मजदूरों तक पहुंची, तब सुल्तान अंसारी की करतूतों के बारे में खुलासा हुआ था। तब यह राज खुलकर सामने आये था कि जिन गरीब मजदूरों के नाम से जो खाते बैंक में खोले गये हैं, इस बारे में उनको कुछ भी पता नहीं है। उनके पास ना तो कोई ATM कार्ड था और ना ही कोई पासबुक। गहराई से जांच करने पर यह बात निकलकर सामने आई कि सुल्तान अंसारी के द्वारा ही उनसे कई तरह के कागजातों पर साइन करवाए गये थे, वह गरीब लोगों को शहर में नौकरी दिलाने का सपना दिखा अपने झांसे में ले लेता था। इसके बाद सुल्तान अंसारी भोले-भाले ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर सुल्तान अंसारी ने उनके नाम से विभिन्न बैंकों में खाता खुलवा लेता था, वहीं साइबर क्रिमिनल उन्हीं खातों में ठगी के पैसों को ट्रांसफर करते थे, बाद में ATM से सहारे उन पैसों को निकाल लेता था। सुल्तान गिरोह से नाता रखने वाले कई साइबर क्रिमिनलों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है।

इसे भी पढ़ें : आम तोड़ने के चक्कर में दो सगे भाइयों की मौ’त… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : वाटर पार्क निदेशक पर हमला पर बिफरे रघुवर, किसे फोन किया… जानें

इसे भी पढ़ें : रांची में टल गई बड़ी वारदात… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : अभिनेत्री अमीषा पटेल ने रांची सिविल कोर्ट में किया सरेंडर, देखें क्या है मामला

इसे भी पढ़ें : रंगेहाथ धराईं महिलायें, कर रही थी यह काम… देखें

इसे भी पढ़ें : वाटर पार्क के निदेशक पर हमला, चिरकुट से तंग होकर कराई FIR

इसे भी पढ़ें : 20 साल का जवान लड़का धराया…देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, रहें सावधान

spot_img

Related articles:

झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

Ranchi : Indian National Congress की झारखंड इकाई में...

पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…

Ramgarh : रामगढ़ के पतरातू डैम में  प्रशासन ने...

अनगड़ा में ‘नल जल योजना’ फेल, आंदोलन का ऐलान…

Ranchi : रांची के अनगड़ा प्रखंड में ‘नल जल योजना’...

असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें

रांची(Ranchi) के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक स्कूली बच्ची ने वैन चालक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।

भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में भवानीपुर सीट पर मुकाबला और...