Hazaribagh (Krishna Paswan, Chauparan) : चौपारण के बिगहा बाजार शिव मंदिर में नर्मदा नदी में निकले आलौकिक शिवलिंग स्थापित होगी। चंद्रवशी भवन में शिवलिंग की स्थापना को लेकर आगामी 3 से 9 मार्च तक चंद्रवंशी श्री सनातन धर्म जागरण सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन है। नवनिर्मित नये शिव मंदिर में शिवलिंग स्थापित को लेकर भक्तों में एक अजीब सी उमंग, तरंग और उत्साह है। मंदिर निर्माण समिति से जुड़े कुछ लोगों का कहना है कि यह भोलेबाबा की ही कृपा है कि नर्मदा नदी की गहराई से मिले आलौकिक शिवलिंग यह विराजमान होंगे। शिवलिंग मिलने को लेकर बड़ी रोचक बातें बताई गई।
समिति से जुड़े लोगों ने बताया कि शिवलिंग की खोज में कुछ लोग मध्यप्रदेश के इंदौर से 150 KM दूर बकावां खरगौन के नर्मदा नदी तट पर गये थे। यहां शिवलिंग की कीमत जान-सुन हर कोई दंग हो गये। तभी दुकानदार की बूढ़ी माता वहां पहुंची। मां ने अपने दुकानदार बेटे से कहा कि इन्हें जो शिवलिंग पसंद है, वह उनकी उन्हें मुंहमांगी कीमत पर दे दो। दुकानदार ने खुशी-खुशी उन्हें शिवलिंग दे दिया गया। समिति के लोगों ने बताया कि उन्हें दूसरे ही दिन पता चला कि बूढ़ी माता जी का निधन हो गया। इस बात की फैली खबर के बाद भक्तों की आस्था बढ़ गई है।
इसे भी पढ़ें : एक क्लू से खुल गया कंकाल के पीछे का भयानक कांड… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची में यशस्वी ने सहवाग के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : ‘डॉक्टर’ को गो*लियों से भून डाला… जानें
इसे भी पढ़ें : राजधानी में एक साथ चार दुकानों के ताले तोड़े, फिर…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज… जानें कब से
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में 14 थानेदारों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : कल फ्लोर टेस्ट, यह बड़ी बात बोल गये नीतीश…
इसे भी पढ़ें : राज्य सभा चुनाव : भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची की जारी… देखें




