spot_img

27 मई को अद्भुत संयोग, इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की रहमत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : 27 मई 2025, मंगलवार को पूरे देश में शनि जयंती का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जायेगा। यह दिन न्याय के देवता शनिदेव के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि शनिदेव व्यक्ति के कर्मों के अनुसार फल देते हैं, इसलिए इस दिन उनकी पूजा से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। इस वर्ष की शनि जयंती खास बन गई है, क्योंकि इस दिन कृत्तिका और रोहिणी नक्षत्र, साथ ही सुकर्मा योग, द्विपुष्कर योग और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। इन शुभ योगों का प्रभाव कुछ राशियों पर विशेष रूप से देखने को मिलेगा।

इन राशियों के लिये बन रहा है सौभाग्य का योग

वृषभ राशि: शनि की कृपा से करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे। प्रमोशन और आर्थिक लाभ के प्रबल संकेत हैं। पुरानी समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होंगी।

मिथुन राशि: बिजनेस और नौकरी दोनों में बड़ा फायदा होगा। मेहनत का फल मिलेगा और नई योजनाएं सफल होंगी। प्रॉफिट और पॉजिटिव एनर्जी का दौर शुरू होगा।

मकर राशि: धन के नये स्रोत बनेंगे, सेविंग्स में बढ़ोतरी होगी और अटके काम पूरे होंगे। किस्मत का साथ मिलेगा, जिससे पेशेवर जीवन में स्थिरता आयेगी।

करें ये 5 उपाय, मिलेगी शनिदेव की कृपा

  • शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ायें।
  • काले तिल और उड़द की दाल का दान करें।
  • शनि चालीसा और शनि स्तोत्र का पाठ करें।
  • जरूरतमंदों और गरीबों को भोजन या वस्त्र दान करें।
  • “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...