spot_img

बादल फटने के बाद अमरनाथ यात्रा अगले आदेश तक टली, अब तक 16 की मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार की शाम बादल फटने के कारण अमरनाथ यात्रा को अगले आदेश तक दोनों मार्गों (बालटाल और पहलगाम) से अस्थायी रूप से  टाल दिया गया है। पवित्र गुफा में सेना का बचाव अभियान चल रहा है।  सेना के हेलिकॉप्टर पवित्र गुफा क्षेत्र से बचाए गए घायलों को निकाल रहे हैं। शरीफाबाद से अतिरिक्त डॉग स्क्वायड को गुफा में भेजा जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक इस हादसे में 16 लोगों की मौत हुई है और 40 घायल हैं, जो लापता हैं।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा कर रहे हालात की निगरानी

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) इस मुश्किल दौर में हालात की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को राहत और बचाव कार्य के बारे में सूचना दी है। सीआरपीएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, बीएसएफ, स्थानीय पुलिस और श्राइन बोर्ड के जवान लगातार बचाव अभियान चला रहे हैं। ALH हेलिकॉप्टर की मदद से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

मदद के लिए इन नंबर्स पर संपर्क करें- 

संयुक्त पुलिस नियंत्रण कक्ष पहलगाम

  • 9596779039
  • 9797796217
  • 01936243233
  • 01936243018

पुलिस नियंत्रण कक्ष अनंतनाग

  • 9596777669
  • 9419051940
  • 01932225870
  • 01932222870

इसे भी पढ़ें : पिस्टल वाली मंगेतर हिला डाली पुलिस का दिमाग… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : पवित्र अमरनाथ गुफा में फटा बादल, आफत बन बरसी बारिश… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...