रांची : कोरोना महामारी में बहुत सारे लोग जरूरतमंदों की मदद को आगे आ रहे हैं। कुछ राशन, तो कुछ दवा तो कुछ ऑक्सीजन बांटकर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। राजधानी रांची के हरमू निवासी अमरदीप सिन्हा ने तो अपनी वैन को ही एंबुलेंस बना दिया। आज एंबुलेंस का उद्घाटन लालपुर थाना प्रभारी अरविंद ने बापू वाटिका के पास किया।

Read More : झारखंड में 3 जून तक बढ़ा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह, जारी रहेंगी ये पाबंदियां
Read More : चक्रवाती तूफान ‘यास’ को लेकर अलर्ट, गया-पटना से गुजरने वाली ये ट्रेनें रद्द
एंबुलेंस में First Aid किट, ऑक्सीजन, स्टेचर, पीपीई किट, ऑक्सीमीटर, स्लाइन और जरूरी दवा उपलब्ध है। यह एंबुलेंस जरूरतमंदों के लिए पूरी तरह नि:शुल्क है।






