spot_img

झारखंड के तमाम स्कूल 21 जून तक बंद, 9 से 12 वीं की क्लास सुबह 7 बजे से…..

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में तीसरी बार स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई है। चिलचिलाती धूप, सितम ढाती गर्मी और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुये यह फैसला लिया गया है। अब 21 जून तक स्कूल बंद रहेंगे। क्लास केजी से लेकर 8वीं तक छुट्टी रहेगी। वहीं 9 से 12 वीं तक की क्लास सुबह 7 बजे से दिन के 11 बजे तक चलाने की अनुमति दी गई है। इस मसले पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि इस दौरान पढ़ाई में होने वाली क्षति की पूर्ति के लिये अलग से आदेश जारी किया जायेगा। पहली बार 14 जून तक के लिए स्कूल बंद किया गया था। तब जारी आदेश में शिक्षा सचिव ने कहा था कि राज्य में अत्याधिक गर्मी पड़ने एवं लू को ध्यान में रखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालय 12 जून से बंद रहेंगे। दूसरी बार 14 जून को आदेश दिया गया कि सभी कोटि के स्कूल 17 जून तक बंद रहेंगे। वहीं मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार झारखंड में कोई भी ऐसा जिला नहीं है, जिसका तापमान 40 डिग्री से कम है।

इसे भी पढ़ें : अगले 24 घंटों में इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

इसे भी पढ़ें :फिर बढ़ा दी गई झारखंड में स्कूलों की छुट्टी, देखें कब तक

इसे भी पढ़ें :24 जून तक स्कूल बंद करने का आदेश जारी

इसे भी पढ़ें :8 IPS अधिकारियों का तबादला, 6 IAS को भी मिली नई जिम्मेदारी

इसे भी पढ़ें :अगले कुछ घंटों में गरज के साथ गिर सकता हैं ठनका… जानें कहां

इसे भी पढ़ें :यहां रेड अलर्ट जारी, कई इलाकों में मंडरा रहा भारी बारिश का खतरा

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...