spot_img
spot_img
spot_img

सभी तैयारियां पूरी, सुरक्षा और सुविधा पर जोर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में कल से यानी 11 फरवरी से शुरू होने वाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली गई है। गढ़वा के DC शेखर जमुआर एवं SP दीपक कुमार पांडेय ने साझा तौर पर मीडिया को बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में मैट्रिक और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। गढ़वा के 17 प्रखंडों के तहत 50 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जिनमें 47 परीक्षा केन्द्र माध्यमिक और 23 केन्द्र इंटरमीडिएट परीक्षा के लिये तय है। इस साल कुल 22,092 परीक्षार्थी माध्यमिक और 13,865 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट की परीक्षा देंगे। ये परीक्षा 3 मार्च को खत्म होगी।

सभी परीक्षा केन्द्रों पर CCTV कैमरे लगाये गये हैं, सुरक्षा व्यवस्था के तहत हर केन्द्र पर एक मजिस्ट्रेट, महिला पर्यवेक्षिका, पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षा बल तैनात किये गये हैं। ताकि परीक्षा कदाचारमुक्त और भयमुक्त हो। SP ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिये बिजली, पानी और शौचालय जैसी जरूरी सुविधायें हर परीक्षा केन्द्र पर उपलब्ध कराई गई हैं। हरेक परीक्षा केन्द्र के आसपास 100 मीटर तक निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है, ताकि केवल परीक्षार्थी और परीक्षा से जुड़े लोग ही केन्द्र में उपस्थित रहें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...