दुर्गा पूजा में तमाम पुलिस अधिकारी अलर्ट मोड में रहें : DGP

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड के तमाम जिलों के पुलिस कप्तान और रेंज DIG को दुर्गा पूजा में अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। वहीं पर्व-त्योहार के मौके पर लॉ एंड ऑर्डर को चुस्त-दुरूस्त रखने पर जोर दिया गया। यह आदेश आज DGP अजय कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुलिस अधिकारियों को दिया। वहीं 13 अक्टूबर को CM हेमंत सोरेन सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।

झारखंड पुलिस मुख्यालय में बुधवार को DGP अजय कुमार सिंह ने सभी जिलों के SP और रेंज DIG से दुर्गा पूजा को लेकर की गई सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। DGP ने सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों को कई टिप्स दिये और संवेदनशील इलाकों में कड़ी नजर रखने और चौकसी बनाये रखने का निर्देश दिया। वहीं सोशल साइट्स पर विशेष निगरानी रखने की हिदायत दी गई है।

स्पेशल ब्रांच के द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से संवेदनशील स्थानों और संदेही व्यक्तियों के बारे में सभी जिलों को इत्तला कर दी गई है। सूचना के आलोक में सभी असामाजिक तत्वों पर ध्यान रखने और कानून सम्मत कार्रवाई करने की हिदायत दी गई है। DGP ने सभी पुलिस अधिकारियों को कहा कि पर्व को देखते हुये सुरक्षा तगड़ी करनी है। जिस जिले में जो कुछ खामियां या कमी है, उसपर फोकस कर उसे तुरंत दूर करने को कहा गया है। किसी भी हालत में राज्य में लॉ एंड ऑर्डर को ठीक-ठाक रखना है। खुफिया जानकारी पर फौरी कार्रवाई करें। धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पहले से बढ़ाई जाये, वहीं शांति समिति की बैठक बुलाकर समस्या को जान उसके निदान पर फोकस करने को कहा गया है। किसी की धार्मिक भावना आहत न हो, इसपर जोर दें। यहां याद दिला दें कि 13 अक्टूबर को CM हेमंत सोरेन पर्व त्योहार को लेकर सुरक्षा की समीक्षा करेंगे। CM के समीक्षा के एक दिन पहले DGP ने पूरी तैयारी का जायजा लिया। बैठक में CID के DG अनुराग गुप्ता, ADG मुख्यालय, अभियान, स्पेसल ब्रांच के IG प्रभात कुमार अभियान IG अमोल वेणुकांत होमकर सहित कई अन्य आला अधिकारी मौजूद थे।

इन बिंदु पर फोकस करने का मिला निर्देश

दुर्गा पूजा को लेकर कई निर्देश दिये गये हैं, मसलन, जेनरेटर का इंतेजाम, CCTV लगाने, वीडियो रिकार्डिंग कराने, ड्रोन उड़ाने, मोबाइल एंबुलेंस की व्यवस्था रखने, ”क्या करें, क्या न करें” का बोर्ड लगाने, इमरजेंसी में वैकल्पिक मार्ग तैयार रखने, अग्निशमन उपकरण और पुलिस पेट्रोलिंग को चौकस रखने। इसी तरह जर्जर सड़क को दुरुस्त कराने, अतिरिक्त फोर्स तैयार रखने, होमगार्ड के जवानों को भी लगाने और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सुरक्षात्मक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है। पूजा से पहले मॉक ड्रिल और फ्लैग मार्च निकालने को कहा गया है। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने और वोलंटियर को पहचान पत्र देने को कहा गया है।

इसे भी पढ़ें : रांची में कांस्टेबल की संदेहास्पद मौ*त, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगा राज

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...