चतरा : ट्यूशन जा रही छात्राओं से छेड़छाड़ व मारपीट मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई। चौबीस घंटे के अंदर पुलिस ने टाईगर गिरोह के अपराधी उत्तम यादव समेत सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ऋषभ झा द्वारा एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई की। शहर के विभिन्न इलाकों से पुलिस ने मनचलों को धर दबोचा। सदर थाना में एसपी समेत कई अधिकारी आरोपियों से पूछताछ की।
Read More : ट्यूशन जा रही छात्रा से छेड़खानी और मारपीट, मनचलों से ऐसे भिड़ी छात्रा
Read More : कुएं से मिला दो दिनों से लापता ASI का शव, जांच में जुटी पुलिस
यहां याद दिला दें कि ट्यूशन जा रही दो छात्राओं के साथ मनचलों ने छेड़खानी की थी। विरोध करने पर मनचलों ने छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट भी की थी। एक छात्रा ने अपराधियों के इस हरकत का बहादुरी से सामना किया और उससे भिड़ गई थी। इस दौरान अपराधियों ने लात घुसों से छात्रा पर वार भी किया था। घटना की शिकायत छात्रों ने थाना में की। मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए सभी आरोपियों को धर दबोचा। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें सभी आरोपी छात्राओं के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करते नजर आए थे।
Read More : @Sex Racket : मां-बेटी का अपहरण कर जिस्मफरोशी के धंधे में धकेला, ऐसे धराए
Read More : जेल गई SDM बनेगी जज की दुल्हन











