कोहराम लाइव डेस्क : संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग पूरी होने से पहले ही विवादों में है। यह फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई है। आलिया भट्ट स्टारर संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है। यह केस गंगूबाई काठियावाड़ी के बेटे बाबूजी रावजी शाह ने किया है। बाबूजी का ये केस संजय लीला भंसाली, आलिया भट्ट, भंसाली प्रोडक्शन, लेखक हुसैन जैदी और रिपोर्टर जेन बोर्गिस के नाम पर किया है। गंगूबाई के बेटे बाबूजी रावजी ने भंसाली फिल्म की शूटिंग रोकने की मांग की है।
इसे भी पढ़ें :तिलेश्वर साहू हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, नालंदा से पकड़ाया
गंगूबाई काठियावाड़ी के बेटे का आरोप है कि फिल्म के चलते लोग हमें वेश्या के परिवार वाले कहकर प्रताड़ित कर रहे हैं। यह फिल्म मुंबई की माफिया क्वीन और वहां के एक फेमस वेश्यालय की मालकिन रही गंगूबाई के जीवन पर आधारित है। अब गंगूबाई के 4 अडॉप्टेड बच्चों में से एक बाबूजी रावजी शाह ने हुसैन जैदी (जिनकी बुक ‘माफिया क्वीन ऑफ मुंबई’ को कहानी का आधार बनाया गया), एक्ट्रेस आलिया भट्ट और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के खिलाफ केस फाइल किया है।
इसे भी पढ़ें :दाऊद के गुर्गों का भी पनाहगार बना झारखंड, गिरफ्तार कुट्टी ने उगले राज
जैदी की किताब पर आधारित है कहानी
उल्लेखनीय है कि फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की कहानी किताब ‘द माफिया क्वीन ऑफ मुंबई’ पर आधारित है। इस किताब का लेखन हुसैन जैदी ने लिखा है और इसमें जेन बोर्गिस की ओरिजिनल रिसर्च के आधार पर बातें लिखी गई है। खबरों के मुताबिक गंगूबाई के बेटे बाबूजी ने इस किताब को मानहानिकारक बताया है। उन्होंने पेज 50 से 69 तक के भाग को गलत बताया है।
बाबूजी रावजी शाह का आरोप- लोग प्रताड़ित कर रहे
शाह का कहना है कि जबसे फिल्म के पोस्टर्स और प्रोमो आए हैं, तबसे उनके इलाके के लोग उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। इसकी वजह से उनके एक पैर में फ्रैक्चर भी हो गया है। उनके मुताबिक, न केवल उन्हें, बल्कि उनके परिवार और रिश्तेदारों को भी ‘वेश्या के परिवार वाले’ कहकर प्रताड़ित किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें :Doctor ने महिलाकर्मी को बहाने से बुलाया घर, फिर लूट ली अस्मत
कोर्ट ने मांगा आरोपियों से जवाब
मामले की पहली सुनवाई बॉम्बे सिटी सिविल कोर्ट में हो चुकी है। कोर्ट ने हुसैन जैदी, संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट को 7 जनवरी 2021 तक जवाब देने का वक्त दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाह के लॉयर का कहना है कि राइटर, डायरेक्टर और एक्ट्रेस के खिलाफ एक महिला की मानहानि, उसकी गलत छवि बनाने और उसके खिलाफ अभद्र सामाग्री सर्कुलेट करने के आरोप में क्रिमिनल केस भी दर्ज हो सकता है। मामले में आलिया भट्ट या फिल्म के मेकर्स की ओर से कोई भी आधिकारिक स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।
इसे भी पढ़ें :Boyfriend से मिलने घर से भागी, धोखा मिला तो उतर गई रांची स्टेशन






