Bihar : बिहार के कई जिलों में 6 जुलाई तक भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। निचले इलाकों में जलभराव, यातायात बाधित होने और खेती को नुकसान की आशंका है। प्रशासन ने अपील की कि बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, जलजमाव वाले रास्तों से दूरी बनाये रखें, जर्जर मकानों में रहने वालों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करें। वहीं पशुपालकों को मवेशियों को सूखे और सुरक्षित स्थान पर रखने, चारे को भीगने से बचाने, पौष्टिक आहार देने के निर्देश दिये गये। मत्स्य किसानों को तालाबों के किनारे मजबूत जाल लगाने व ओवरफ्लो की निकासी की व्यवस्था रखने की सलाह दी गई। दक्षिण झारखंड के ऊपर 5.8 किमी ऊंचाई पर चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है। मानसून की ट्रफ लाइन बिहार और बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है, जिससे अगले कुछ दिन भारी बारिश के संकेत हैं।प्रशासन अलर्ट मोड में है राहत और बचाव दल तैयार हैं। आमजन से सतर्कता और सहयोग की अपील की गई।
बिहार में 6 जुलाई तक अलर्ट, प्रशासन सतर्क… जानें क्यों
Date:

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…
Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...
राबड़ी देवी को खाली करना होगा चर्चित बंगला, अब हुआ इस मंत्री के नाम…
Bihar : करीब दो दशक तक पटना का “10...
“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”
Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...
रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…
Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...





