spot_img
spot_img
spot_img

23 महीने बाद आजम से मिलने पहुंचे अखिलेश, क्या बदलेगा खेल?

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी की सियासत में आज बड़ा दिन है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव आज रामपुर में पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात करेंगे। 23 महीने जेल में बिताने के बाद बाहर आये आजम से अखिलेश की यह पहली आमने-सामने की बातचीत होगी। बरेली सपा अध्यक्ष के मुताबिक, अखिलेश यादव सुबह अमौसी एयरपोर्ट से बरेली आयेंगे और वहां से सड़क मार्ग से रामपुर रवाना होंगे। हालांकि, बरेली में किसी सार्वजनिक कार्यक्रम से इनकार किया गया है। वहीं पुलिस ने मीडिया कर्मियों को आजम के घर के बाहर ही रोक दिया है।

आजम खान हाल ही में जेल से बाहर आये हैं और अपने पुराने अंदाज़ में बयान देकर राजनीति में हलचल मचा चुके हैं। “मैं उन्हें जानता तक नहीं… अखिलेश मुझसे मिलेंगे और मैं सिर्फ उन्हीं से मिलूंगा,”  रामपुर के सांसद पर यह कटाक्ष साफ इशारा था कि आजम अभी भी सपा के ‘वफादार सिपाही’ हैं। हालांकि, बीते कुछ महीनों से उनके बसपा में जाने की चर्चा भी गरम रही, लेकिन अब अखिलेश की यह मुलाकात उन तमाम अटकलों पर विराम लगाती दिख रही है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो यह मुलाकात सपा के मुस्लिम वोट बैंक को एकजुट रखने की रणनीति का हिस्सा है। आजम खान पश्चिम यूपी की राजनीति में आज भी बड़ा नाम हैं। यह भेंट पुराने रिश्ते संवारने और पार्टी में एकजुटता का साफ संदेश है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...