spot_img
spot_img

CM को सौंपी AK 47, 6 करोड़ के इनामी भूपति का सरेंडर, 60 नक्सली भी नतमस्तक…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : गढ़चिरौली में नक्सल मोर्चे पर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। छह करोड़ के इनामी और माओवादी संगठन के टॉप कमांडर एम. वेणुगोपाल उर्फ भूपति ने 60 साथियों के साथ हथियार डाल दिये। ये सरेंडर बुधवार को CM देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में हुआ। भूपति ने खुद अपनी AK-47 CM को सौंपी, बदले में मिला संविधान की प्रति। आत्मसमर्पण करने वालों में केंद्रीय समिति का एक मेंबर, DKZS के तीन और डिवीजनल कमेटी के 10 सीनियर कैडर शामिल हैं। सभी भूपति के खास माने जाते हैं। इन 61 नक्सलियों पर कुल 5.24 करोड़ रुपये का इनाम था। इनके पास से 54 हथियार बरामद हुये, जिनमें 7 AK-47 और 9 इंसास राइफलें शामिल हैं।

भूपति कौन है?

भूपति माओवादी संगठन का ब्रेन माना जाता था। वो पोलित ब्यूरो और केंद्रीय समिति का सदस्य था और दंतेवाड़ा-गढ़चिरौली बेल्ट में सालों तक खूनी ऑपरेशनों की कमान संभालता रहा। इसी साल जनवरी में उसकी पत्नी तारक्का ने भी सरेंडर किया था। मौके पर CM फडणवीस ने कहा, “भूपति जैसे खूंखार कैडर का सरेंडर माओवाद के खिलाफ बड़ी जीत है। जिस भरोसे से हमारी पुलिस ने काम किया, वो आज सामने है। मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करने का संकल्प अब और मजबूत हुआ है।” यहां याद दिला दें कि इससे पहले बीजापुर में भी 103 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। महाराष्ट्र में नक्सलवाद अब आखिरी सांसें गिन रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...