spot_img
spot_img

आजसू का नाटक, कुर्मी का सवाल नहीं : पंकज मिश्र

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज मिश्र ने आजसू और उनके नेता सुदेश महतो पर तीखा प्रहार करते हुये कहा कि कुडमी को आदिवासी (एसटी) में शामिल करने का आंदोलन केवल राजनीतिक रोटी सेकने का तरीका है। उन्होंने कहा, “आजसू को बताना चाहिये कि लंबे समय तक सत्ता में रहते हुये उन्होंने कितने कुडमी बेरोजगारों को नौकरी दिलाई और किन नेताओं को बोर्ड या निगम में पद दिये।” पंकज मिश्र ने कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन में रहकर भी अलग आंदोलन करने का कोई मतलब नहीं है। जाति के लिये राजनीति करना समझ में आता है, पर जाति के नाम पर आक्रोश फैलाना गलत है। उन्होंने आदिवासी नेताओं से अपील की कि वे आगे आयें और अपनी बात रखें।

पंकज मिश्र ने स्पष्ट किया कि कुर्मी सहित कई जातियों की जीवनशैली, संस्कृति और खानपान आदिवासी समाज से मिलती-जुलती है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि उन्हें आदिवासी मान लिया जाये। उन्होंने चेतावनी दी कि झारखंड की तरह बिहार, बंगाल और अन्य राज्यों में भी ऐसे आधार पर एसटी, एससी या पिछड़ी जातियों में शामिल करने की मांगें उठ सकती हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...