spot_img

अजय राय बोले, अब कोई रास्ता नहीं… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : अपनी कतिपय मांगों को लेकर झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल आज झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक सुनील दत्त खाखा से मिला और उनसे बातचीत की एवं ज्ञापन सौंपा। संघ ने अपने ज्ञापन में एजेंसी व्यवस्था समाप्त करना, पारा शिक्षकों के समान अनुबंध और बहाली में 50% आरक्षण, मानदेय में बढ़ोतरी, दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को सीधी नियुक्ति, महंगाई भत्ता की बढ़ोतरी, और समान काम का समान वेतन नियम लागू करने जैसे मुद्दों को शामिल किया। महाप्रबंधक सुनील दत्त खाखा ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि पिछले 3 अक्टूबर को हुई वार्ता में जितने मुद्दों पर सहमति बनी है, उसे पर जल्द ही सीनियरअधिकारियों के साथ बैठक कर संघ को अवगत करायेंगे।

बातचीत के बाद संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि पिछले 3 अक्टूबर को निगम के वरीय अधिकारियों के साथ श्रमिक संघ की बात हुई थी और उसमें कुछ मुद्दों पर सहमति बनी थी कि उनको ऊर्जा निगम के निर्णायक मंडल की बैठक में ले जाकर चर्चा की जायेगी, मगर अभी तक उसे पर कुछ हो नहीं पाया है। अजय राय ने कहा कि संघ को आशा ही नहीं संपूर्ण विश्वास है कि उपरोक्त मांगों पर प्रबंधन का हस्तक्षेप होगा जिससे संघ द्वारा किए गए शिकायतों का निवारण होकर किया गया वादा पूरा होगा तथा मानव दिवस कर्मियों को भी न्याय मिल पायेगा। वहीं अभी जो आने वाली नियुक्ति है इसमें पूर्व से कार्यरत अंतिम मानव दिवसकर्मी तक को बहाल कर ही अन्य किसी को लिया जाये अन्यथा संघ के पास आंदोलन, ब्लैकआउट के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचता है, जिसकी संपूर्ण जिम्मेवारी प्रबंधन की होगी।

प्रतिनिधि मंडल में विद्यासागर कुमार, सुधीर कुमार, महावीर कुमार, सुरेंद्र सिंह, अनिकेत कुमार, मुकेश यादव, गौतम कुमार, रूपेश कुमार, मुकेश साहू, विजय सिंह, आनंद प्रमाणिक सुरेन्द्र सिंह, परवीन कुजूर, दिलीप कुमार महतो, राकेश कुमार, सोनू ठाकुर, मोहित सिंह सहित अन्य शामिल थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...