spot_img

कोरोना की रोकथाम के लिए सभी जिलों के नोडल पदाधिकारी नियुक्त, अजय कुमार सिंह को मिली धनबाद एवं देवघर की जिम्‍मेवारी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : राज्‍य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इसके नियंत्रण को लेकर विभिन्न जिलों के लिए नोडल पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें : Corona @Ranchi : सचिवालय में फूटा कोरोना बम, एक साथ मिले 49+ve

अजय कुमार सिंह प्रधान सचिव योजना सह वित्‍त विभाग को धनबाद एवं देवघर का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। वंदना डाडेल प्रधान सचिव वाणिज्य कर विभाग को कोडरमा एवं रामगढ़ का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। इसी तरह हिमानी पांडेय सचिव खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग को पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां का नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। आराधना पटनायक सचिव ग्रामीण विकास विभाग को लातेहार एवं लोहरदगा की जिम्मेवारी सौंपी गई है। राहुल शर्मा सचिव योजना सह वित्त विभाग योजना प्रभाग को पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी का प्रभार सौंपा गया है। विनय चौबे सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग को रांची का नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। सुनील कुमार सचिव पथ निर्माण विभाग को बोकारो एवं गिरिडीह का नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। पूजा सिंह सचिव उद्योग विभाग को हजारीबाग एवं चतरा की जिम्मेवारी सौंपी गई है। राजेश शर्मा सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को पाकुड़ एवं साहिबगंज का नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। अबू बकर सिद्दीख पी. सचिव कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग को पलामू और गढ़वा की जिम्‍मेवारी  सौंपी गई है। प्रवीण कुमार टोप्पो को गुमला एवं सिमडेगा का नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रशांत कुमार सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को दुमका, गोड्डा और जामताड़ा का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें : मैं दुनिया तेरी छोड़ चला, जरा सूरत तो दिखला जाना… गाना सुनते-सुनते फंदे से झूल गया युवक

सभी नोडल पदाधिकारियों को संबंधित जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों का निरंतर निरीक्षण करना है और जरूरी दिशा-निर्देश देना है।

जिले में टेस्टिंग, ट्रैकिंग, ट्रीटमेंट, वैक्‍सीनेशन, कोरोना के लक्षण, जारी गाइडलाइन का सख्‍ती से पालन, लोकल पाबंदी और राज्‍य सरकार द्वारा जारी पाबंदियों का सख्‍ती से पालन कराना और इससे संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश देना है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...