spot_img

ऐश्वर्या राय ने ‘कजरा रे’ पर लगाये ठुमके… जानें कहां

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : मुंबई की रौशनी में जब सितारे जमीन पर उतरे, तो Jio World Convention Centre की फिजा में कुछ खास गूंज उठा, “कजरा रे…” सुरों में राहुल वैद्य की आवाज थी, लेकिन जो झूमता था, वो था एक परिवार.. बच्चन परिवार। संगीत की हर ताल पर ऐश्वर्या राय बच्चन की नजाकत थिरकती रही। वो मुस्कराई, झूमी और बेटी आराध्या को थामे जैसे पुराने दिनों की महक में खो गईं। अभिषेक बच्चन, जो कभी इसी गाने में अपने दिल की बात कह बैठे थे, अब वही गाना उनकी जिंदगी की दो सबसे खूबसूरत यादों के साथ फिर से जी रहा था। तालियों के बीच उनका मुस्कुराना, कैमरे की हल्की झिझक में भी प्यार का इजहार था। तीनों एक जैसे क्रीम रंग के एथनिक पहनावे में, जैसे एक सुर, एक रंग, एक दिल। “बंटी और बबली” की उस पुरानी जादूभरी शाम का संगीत फिर से ताजा हो उठा। सिंगर राहुल वैद्य ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह वीडियो री-शेयर किया।

हाल ही में 18वीं वेडिंग एनिवर्सरी मना चुके अभिषेक और ऐश्वर्या —वो कपल जिसने इंडस्ट्री में ग्लैमर और ग्रेस का नया आयाम जोड़ा, अब एक प्यारी बेटी के साथ जीवन की नई धुनें गुनगुना रहा है। अभिषेक ‘Be Happy’ के बाद अब ‘हाउसफुल 5’ की हलचल में नजर आयेंगे, वहीं ऐश्वर्या के फैंस अब भी ‘पोन्नियिन सेलवन: II’ की रॉयल अदाओं के जादू में खोये हैं। पर उस शाम, न कैमरे ज्यादा बोले, न सितारे, बस एक परिवार की धड़कनों में “कजरा रे…” फिर से जिंदा हो गया।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

उजड़े परिवार के आंसू पोंछने इस पुलिस इंस्पेक्टर ने बढ़ाया हाथ…

Ramgarh(Prince Verma) : जिंदगी कभी-कभी ऐसा इम्तिहान लेती है...

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...

IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

Kohramlive : IndiGo ने हवाई यात्रियों के लिये 'कैब्स...