Kohramlive : विस्तारा का एयर इंडिया में विलय हो गया। इस विलय के बाद टाटा समूह का विमानन कारोबार एक नये स्तर पर पहुंच गया। एकीकृत इकाई 90 से अधिक गंतव्यों को जोड़ते हुये 5 हजार 600 से अधिक साप्ताहिक उड़ानों का परिचालन करेगी। एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैंपबेल विल्सन ने मीडिया से कहा कि विस्तारा के एयरलाइन में विलय के बाद पुनर्गठन चरण पूरा हो गया। विलय के बाद अब एयर इंडिया का बेड़ा भी पहले से कहीं अधिक व्यापक हो गया है। इस विलय के साथ विस्तारित एयर इंडिया में सिंगापुर एयरलाइंस की हिस्सेदारी 25.1 प्रतिशत हो जायेगी। टाटा समूह ने जनवरी 2022 में सरकार से घाटे में चल रही एयर इंडिया का अधिग्रहण किया। एयर इंडिया के पास 80 नैरो बॉडी और 60 वाइड बॉडी विमानों का बेड़ा है, जबकि विस्तारा के पास 63 नैरो बॉडी और सात वाइड बॉडी विमान हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस के पास 90 नैरो बॉडी विमान हैं। कुल मिलाकर, एयर इंडिया समूह के पास 300 विमान हैं और यह 103 गंतव्यों- 55 घरेलू और 48 अंतर्राष्ट्रीय के लिए सेवाएं दे रहा है। सूत्रों ने बताया कि वर्तमान में समूह 312 मार्गों पर परिचालन कर रहा है, जिनमें 160 घरेलू और 152 विदेशी मार्ग शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें :PM मोदी के रांची आने को लेकर ट्रैफिक में बदलाव, रूट चार्ट… देखें
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी बोले, चुनाव जीतने पर हर महिला को खटाखट 25 सौ रुपये…
इसे भी पढ़ें :सबसे अधिक झारखंड सरकार करप्ट, नोट गिनने की मशीन तक खराब हो गई : अमित शाह
इसे भी पढ़ें :PM मोदी कल झारखंड में, यहां करेंगे रोड शो और बाकी दो जगह…
इसे भी पढ़ें :बाबा सिद्दीकी ह’त्याकांड का मोस्ट वांटेड पुलिस कस्टडी में…
इसे भी पढ़ें :बोकारो में PM मोदी बोले इन्हें मिले कड़ी से कड़ी सजा
इसे भी पढ़ें :बोकारो में PM मोदी बोले इन्हें मिले कड़ी से कड़ी सजा












