Delhi : दिल्ली एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हॉन्गकॉन्ग से आई एयर इंडिया की फ्लाइट AI 315 के टेल हिस्से में लगी ऑक्सिलरी पावर यूनिट (APU) में आग लग गई। अच्छी खबर ये रही कि सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। यह हादसा उस समय हुआ, जब फ्लाइट गेट पर लग चुकी थी और यात्री उतरने लगे थे। एअर इंडिया ने बयान जारी कर बताया कि प्लेन को थोड़ा नुकसान हुआ है, लेकिन आग बुझा दी गई है और जांच शुरू हो चुकी है। APU, प्लेन के मेन इंजन बंद होने पर भी लाइट्स, एसी और सिस्टम चलाता है, और ये घटना उसी यूनिट में हुई। इधर मंगलवार को ही एयर इंडिया की दिल्ली-कोलकाता फ्लाइट AI 2403 में भी तकनीकी खराबी सामने आई। प्लेन जब 160 यात्रियों के साथ रनवे पर उड़ान को तैयार था, तभी गड़बड़ी पकड़ में आई और उड़ान रोक दी गई।
अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…
Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...
मानसून में बच्चों को इन चीजों को खिलाने से बचाना बेहतर, वर्ना…
Kohramlive : मानसून में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता...
1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…
New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...
इस इलाके में घूम रहा 30 हाथियों का झुंड, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट…
Bokaro : बोकारो के गोमिया प्रखंड में इन दिनों...
आखिरी मौका! रांची में होल्डिंग टैक्स पर 10% की छूट…
Ranchi : रांची में होल्डिंग (संपत्ति) टैक्स जमा करने...







