Kohramlive desk : अग्निवीर आने वाले सालों में इंडियन आर्मी का अहम हिस्सा होने जा रहे हैं। अग्निवीरों को मिलने वाली सुविधाओं और शर्तों का ऐलान रक्षा मंत्रालय ने कर दिया है। मंत्रालय ने कहा है कि इन्हें सुविधाएं तो सेना जैसी ही मिलेंगी लेकिन इनकी पहचान सेना से अलग रहेगी। सेना के जवानों से अलग इनकी वर्दी पर बैज होगा।
केंद्र सरकार अग्निपथ योजना में लगातार कई सुविधाओं को शामिल कर रही है। इसके तहत अग्निवीरों को सेवानिवृत्त होने के बाद रेलवे स्टेशनों पर खानपान और बहुउद्देश्यीय स्टॉल आवंटित करने पर विचार किया जा रहा है। रेलवे मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार की नीति के अनुसार, इस वर्ष 40 हजार अग्निवीरों को भर्ती करेगी। इसमें से 25 फीसदी अग्निवीरों को सेना में रखा जाएगा और शेष 30 हजार को चार वर्ष बाद सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा।
अधिकारी ने बताया कि रेलवे मंत्रालय चार वर्ष बाद सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को रेलवे स्टेशनों पर स्टॉल आवंटित करने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इससे उन्हें गारंटीशुदा रोजगार मुहैया कराया जाएगा। इस प्रस्ताव पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की मुहर लगाने के बाद नीति बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
एक स्टेशन, एक उत्पाद योजना के तहत आवंटन
अधिकारी ने बताया कि अग्निवीरों को खानपान स्टॉल, बहुउद्देश्यीय स्टॉल के अलावा एक स्टेशन, एक उत्पाद योजना के तहत स्टॉल आवंटित किए जाएंगे। बता दें कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले महीने एक स्टेशन, एक उत्पाद संबंधी नीति लागू की थी। इसके तहत हर शहर के स्थानीय लोकप्रिय उत्पाद को बेचने के लिए हर प्लेटफार्म पर कम से कम दो स्थायी स्टॉल खोले जाएंगे।
इसे भी पढ़ें :कॉलेज में 20 साल तक पढ़ाई अंग्रेजी, 74 की उम्र में अब रिक्शा चला बिता रहे हैं जिंदगी
इसे भी पढ़ें : सावधान! झांसे में ना आएं, यह रांची DC का आईडी नहीं
इसे भी पढ़ें : फैलाई थी एड्स होने की अफवाह, फिर क्या हुआ शख्स के साथ… देखें










