KohramLive : दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन में जान गंवाने वाले अग्निवीर अक्षय लक्ष्मण गावते के घरवालों को 1 करोड़ 30 लाख रुपये की आर्थिक मदद की गई। अग्निपथ योजना के तहत उनके परिवार वालों को 48 लाख रुपये गैर-अंशदायी बीमा (इंश्योरेंस कवर), 44 लाख रुपये की अनुग्रह राशि (एकमुश्त एक्स-ग्रेशिया), आर्मी सेंट्रल वेलफेयर फंड से 8 लाख रुपये, आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन से 30 हजार रुपये, सेवा निधि में अग्निवीर द्वारा दिये गये 30 फीसदी योगदान, जिसमें सरकार का भी बराबर योगदान होता है और पूरी राशि पर ब्याज दिया गया है। वहीं, परिजनों को मृत्यु की तारीख से चार साल पूरे होने तक शेष कार्यकाल के लिए भी वेतन भी दिया गया है। इस बात का खुलासा RTI से हुआ है। RTI एक्टिविस्ट अजय बोस ने राइट टू इनफॉरमेशन एक्ट के तहत रक्षा मंत्रालय से पूछा था कि सियाचिन में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले अक्षय लक्ष्मण गावते के परिवार को सरकार ने क्या कोई आर्थिक मदद दी है? गावते की बीते साल अक्टूबर में लाइन ऑफ ड्यूटी पर तैनाती के दौरान मौत हो गई थी। जवाब में भारतीय सेना के आरटीआई सेल के ADG ने बताया है कि मृतक अक्षय लक्ष्मण गावते के परिवारजनों को अग्निपथ योजना के तहत आर्थिक मदद उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि कुल मिला कर एक करोड़ 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। वहीं, शहीद जवान की तस्वीर साझा करते हुए भारतीय सेना की 14 कोर ने अपनी पोस्ट में लिखा था, “बर्फ में खामोश हैं, जब बिगुल बजेगा तो वे उठेंगे और फिर से मार्च करेंगे।”
“अग्निवीर” के परिवार को मिला 1 करोड़ 30 लाख… क्यों जानें
Date:
रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें
Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...
भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…
Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...
रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…
Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...
घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…
UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...
ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो
Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...











