spot_img

नारेबाजी के बाद दुख दूर होने की जगी आस… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : नौकरी से हटा दिये गये और नक्कारा करार देकर बाहर का रास्ता दिखा दिये गये गिने-चुने लोगों का दुख दूर होने की आस जगी है। यह उम्मीद उप महाप्रबंधक संतोष कुमार से वार्ता के बाद जगी है। झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल रामगढ़ सर्किल में उप महाप्रबंधक से मिला। उन्हें बताया गया कि सुभाष बेदिया सेक्सन 1, राजकुमार पासवान सेक्सन 3 एवं सुखदेव कुमार चितरपुर को काम से हटा दिया गया। इसी तरह परशुराम सिंह यादव,अजय कुमार राणा, जुगनू प्रसाद,कुमार गौतम राज,जयप्रकाश, भीम कुमार रवि,लीलू महतो को कुशल से अकुशल करार देकर बैठा दिया गया। इन दोनों मसलों पर उप महाप्रबंधक ने बहुत जल्द समाधान निकाल देने का भरोसा दिया। आउटसोर्सिंग प्रथा समाप्त करने की भी मांग रखी गई। संघ के अध्यक्ष अजय राय ने उन्हें बताया कि काम 30 दिन और पगार 26 दिन का ही मिलता है। वहीं रामगढ़ सर्किल में कार्यरत IPSG कंपनी को हिदायत दिया गया कि सभी का EPF, ESIC एवं ID निर्गत कर हर हाल में इसे दुरूस्त किया जाये। वर्ना संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा।

इससे पहले संघ के अध्यक्ष अजय राय के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग नारेबाजी जैसे आउटसोर्सिंग प्रथा बंद करो, मजदूरों का शोषण बंद करो, अधिकारियों की मनमानी नहीं चलेगी, करते हुये सीधे उप महाप्रबंधक संतोष कुमार के कार्यालय में प्रवेश कर गये। केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने बताया की सभी मुद्दों पर उप महाप्रबंधक एवं उनकी टीम ने बातें की है। हर समस्याओं का हल निकालने का आश्वासन मिला है। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से रामगढ़ सर्किल अध्यक्ष परशुराम सिंह यादव, सदस्य संजय कुमार पासवान, अजय कुमार राणा, किशन कुमार, कुमार गौतम, कुंदन, राजकुमार, विनोद महतो, जागेश्वर, सुजीत, जुगनू, अरुण, मुनीलाल, सुनील, मनोज, सुभाष, मेराज अंसारी, अशोक, रवि, भीम, लीलू कुमार चुन्नीलाल चौधरी, रमेश महतो, प्रसादी महतो, विजय महतो सहित कई लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : चमरा मुंडा को टपकाने वाले PLFI के खूंखार उग्रवादी का क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : तेज रफ्तार कार की चपेट में आये 2 बाइक, फिर क्या हुआ… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...