spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

न*रसंहार के बाद पुलिस का कड़ा पहरा, चल सकता बुलडोजर…

Date:

spot_img
spot_img

UP : देवरिया में दिल को झकझोर देने वाली वारदात हुई है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की हत्या के बाद एक ही परिवार के 5 लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई। मारे गये लोगों में सत्यप्रकाश दुबे उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा शामिल है। पांचों का पहले गला काटा गया, फिर गोलियां मारी और बाद में ईंट से सिर कूच दिये गये। इस नरसंहार के बाद इलाके में पुलिस का कड़ा पहरा है। वारदात के बाद यूपी के गृह सचिव और DGP घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। 5 लोगों की हत्या का इल्जाम मारे गये प्रेम यादव के नाते-रिश्तेदारों पर लगा है। प्रेम यादव के 2 मंजिला मकान की नापी जोखी भी प्रशासन द्वारा की गई। इल्जाम है कि प्रेम और उसके परिवार के नाम उतनी जमीन नहीं है जीतने पर उन लोगों ने कब्जा कर रखा है। खबर है कि यहां बुलडोजर चलाने मन प्रशासन बना रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मारे गये प्रेम यादव और सत्यप्रकाश दुबे जिगरी दोस्त थे। धीरे-धीरे उनके रिश्ते में खटास बढ़ती चली गई। रिश्ते इतने बिगड़ गए कि दोनों एक दूसरे के जानी दुश्मन हो गये। नरसंहार को लेकर दो तरह की बातें अबतक सामने आई है। पहला जमीन विवाद और दूसरा छोटी सी नोक-झोंक।

जितनी जुबां उतनी तरह की बातें सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीते सोमवार को प्रेम यादव अपने खेत की तरफ गये थे। उन्हें किसी ने बताया था कि उनके खेत में लगा एक पेड़ गिर गया है। रास्ते में प्रेम यादव ने अपनी बाइक सत्यप्रकाश के घर के नजदीक लगा दी। इसी बात पर दोनों में झगड़ा शुरू हुआ। बात इतनी बिगड़ गई कि मारधाड़ शुरू हो गई। सत्यप्रकाश को पीटते देख उसकी पत्नी और बेटी घर के अंदर से हसिया लेकर बाहर आ गयी। बिना कुछ सोचे-समझे प्रेम यादव पर प्रहार करना शुरू कर दिया। वहीं बीच-बचाव करने आए दो लोगों को भी दौड़ा दिया। प्रेम के मारे जाने के बाद माहौल पूरा गरम हो गया। मौके-ए-वारदात पर जुटे लोगों का गुस्सा उबाल पर था। जुटी भिड़ हिंसा पर उतर आई और देखते ही देखते सत्यप्रकाश दुबे, उसकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटे की लाशे बिछा डाली। मारे गए परिवार के पांच लोगों का अंतिम संस्कार कर बेटा देवेश पुलिस के पहरे में मीडिया के सामने आया। उसने कहा “वारदात के वक्त वह घर पर नहीं था। जैसे मेरा परिवार खात्मा हुआ है, ठीक वैसे ही हत्यारों का भी परिवार बचना नहीं चाहिए। सबको फांसी हो। इस संबंध में 27 नामजद और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसमें से 16 लोगों को अरेस्ट कर लिया गया है। वारदात में इस्तेमाल हथियार भी जप्त कर लिए गए।

 

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...