Kohramlive : एम3एम हुरुन इंडिया ने बुधवार यानी 1 अक्टूबर, 2025 को देश की सबसे अमीर हस्तियों की सूची जारी कर दी है। इस साल भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 358 हो गई है, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
अंबानी फिर टॉप पर, अडानी नंबर दो पर
68 साल के मुकेश अंबानी और उनका परिवार 9.55 लाख करोड़ रुपये (105 अरब डॉलर) की संपत्ति के साथ लगातार पहले स्थान पर हैं। वहीं गौतम अडानी और उनका परिवार 8.15 लाख करोड़ रुपये की दौलत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं।
रोशनी नादर मल्होत्रा का कमाल
44 साल की रोशनी नादर मल्होत्रा ने इतिहास रचते हुये पहली बार टॉप-3 में जगह बनाई है। 2.84 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ वो भारत की सबसे अमीर महिला बन गई हैं और टॉप-10 में सबसे युवा सदस्य भी।
शाहरुख खान बने अरबपति
इस बार बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (59) पहली बार अरबपतियों की सूची में शामिल हुये हैं। उनकी कुल संपत्ति 12,490 करोड़ रुपये आंकी गई। PTM के संस्थापक विजय शेखर शर्मा भी फिर से अरबपति क्लब में लौट आये हैं।
नये अरबपति और स्टार्टअप्स की चमक
चेन्नई के अरविंद श्रीनिवास (31), एआई स्टार्टअप Perplexity के संस्थापक, 21,190 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे युवा अरबपति बने। वहीं Zepto के सह-संस्थापक कैवल्य वोहरा (22) और आदित पालीचा भी इस सूची में सबसे युवा चेहरों के तौर पर शामिल हुये।
कौन से शहर सबसे आगे?
मुंबई से सबसे ज्यादा 451 लोग लिस्ट में शामिल
दिल्ली से 223 और बेंगलुरु से 116 लोग
कुल 1,687 व्यक्तियों के पास 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति
इनमें 284 नए नाम और 101 महिलाएं शामिल
66% लोग self-made अरबपति
कौन से सेक्टर चमके?
इस बार टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑटोमोबाइल, ज्वेलरी और रियल एस्टेट जैसे सेक्टरों ने सबसे बड़ा योगदान दिया। भारत के अमीरों की कुल संपत्ति 167 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।






