Kohramlive : 20 अक्टूबर को दिवाली के शुभ अवसर पर इस बार खास संयोग बन रहा है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार 500 साल बाद शनि देव वक्री चाल (उल्टी गति) से चलेंगे। यह परिवर्तन कुछ राशियों के लिये बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है। कर्मफल दाता शनि देव इस बार मीन राशि में वक्री होंगे, जिससे कई जातकों की किस्मत चमकेगी, धन की प्राप्ति होगी और विदेश यात्रा तक के योग बनेंगे।
मिथुनः मिथुन जातकों के लिये यह समय करियर और बिजनेस में सुनहरा अवसर लेकर आयेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई नौकरी का लाभ मिल सकता है। कारोबारियों को खासकर प्रॉपर्टी, ऑयल, लोहा और खनिज क्षेत्र से फायदा होगा। कानूनी मामलों में सफलता और धनलाभ के योग बनेंगे।
कुंभः कुंभ राशि पर शनि देव का सीधा आधिपत्य है, इसलिए उल्टी चाल शुभ असर डालेगी। समय-समय पर अचानक धनलाभ होगा। आपकी वाणी और व्यक्तित्व का असर बढ़ेगा, लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। निवेश और व्यापार में फायदा होगा, उधार धन भी वापस मिलने की संभावना है।
मकरः मकर राशि वालों के लिये शनि की वक्री चाल रिश्तों और करियर दोनों में सुखद बदलाव लायेगी। विदेश से जुड़ा काम करने वालों को विशेष फायदा होगा। घर-परिवार में सहयोग और सामंजस्य बढ़ेगा। संपत्ति व वाहन खरीदने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां और अवसर मिलेंगे।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन तीन राशियों (मिथुन, कुंभ और मकर) के लिये शनि देव की यह वक्री चाल जीवन में तरक्की, धन लाभ और पारिवारिक सुख लेकर आयेगी।












