10 बेटियों के बाद गूंजी बेटे की किलकारी, हुआ दिलखुश…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : हरियाणा के जींद के ढाणी भोजराज गांव में इन दिनों खुशी आंसुओं में बह रही है। 19 साल… एक नहीं, दो नहीं, पूरे 19 साल के इंतजार के बाद संजय और सुनीता के घर बेटे ने जन्म लिया है। उससे पहले इस आंगन में 10 बेटियों की किलकारियां गूंजी थीं। अब 11वीं संतान के रूप में बेटे ने जन्म लिया और मानो परिवार की अधूरी कहानी पूरी हो गई। सुनीता की यह 11वीं डिलीवरी थी, वो भी तब जब शरीर में खून की भारी कमी थी और खतरा साफ नजर आ रहा था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उचाना के निजी अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी हुई और बेटे ने दुनिया में कदम रखा। बेटे को नाम दिया गया—दिलखुश, जैसे नाम ही पिता के दिल की बात कह गया। गरीबी, बेरोजगारी और संघर्षों के बीच संजय ने कभी बेटियों से भेदभाव नहीं किया। मेहनत-मजदूरी कर बेटियों को पढ़ाया, पाला और आज भी यही कहते हैं, “बेटियां किसी से कम नहीं।” बेटे के जन्म के बाद अस्पताल में मिठाइयां बंटी, आंखें भीगीं और चेहरे पर मुस्कान लौट आई।

 

10 बेटियों के बाद पैदा हुआ बेटा...19 साल में 11वीं बार मां बनी हरियाणा की सुनीता - son born after 10 daughter Sunita from jind mother for 11th time in 19 year lclg - AajTak

हरियाणा में 10 बेटियों के बाद बेटे के जन्म ने छेड़ी बहस, गीतनी करते-करते पिता भूला बेटियों का नाम; सोशल मीडिया पर बवाल

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...