spot_img

अधिवक्ता समाज के एक मजबूत स्तंभ : जज आनंदा सेन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड हाई कोर्ट के जज आनंदा सेन ने कहा कि अधिवक्ता समाज के अग्रणी पक्ति में खड़े एक मजबूत स्तंभ है, जिन्हें यह पता होता है कि समाज के हित में कौन सा कानून है और उसकी महत्ता क्या है? हर अधिवक्ता की यह जिम्मेवारी हो जाती है कि वो आम से लेकर खास तक के लोगो को कानून सम्मत सलाह दें। ताकि संविधान के प्रावधानों और मकसद की हिफाजत हो सके। मौका था अधिवक्ता परिषद झारखंड द्वारा आयोजित संविधान सह अधिवक्ता दिवस का। राजधानी रांची के नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जज आनंदा सेन मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद थे। वहीं समारोह में आये हाई कोर्ट के जज दीपक रोशन ने कहा कि अधिवक्ताओं का समाज के प्रति उत्तरदायित्व अब और बढ़ने वाला है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट अब इस दिशा में कार्य और पहल कर रही है कि कोर्ट में केस आने से पहले ही सुलझ जाये। इसमें अधिवक्ताओं की भूमिका अहम होने वाली है। उनका ओहदा और ऊँचा होने वाला है।

सामाजिक कार्यकर्त्ता लक्ष्मी नारायण भाला, अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद् के क्षेत्रीय मंत्री सुनील कुमार, झारखण्ड स्टेट बार कॉउंसिल के अध्यक्ष राजेन्द्र कृष्णा, बार कॉउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य प्रशांत कुमार सिंह, सीनियर एडवोकेट अनिल कुमार कश्यप, अधिवक्ता परिषद् झारखण्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार मिश्र, परिषद् के महासचिव  विजय नाथ कुंवर, मंत्री भीम महतो, मनोज कुमार, प्रदीप चौरसिया जैसे हस्ती मौके पर मौजूद थे। वहीं मूट कोर्ट प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी निखिल कुमार बर्मन, ऋचा प्रिया, सृष्टि सिन्हा,सोनाली प्रधान, प्रशंसा दीवान, वर्षा राज तथा बेस्ट मुटर  मोहम्मद फहद, बेस्ट रिसर्चर हर्षित कुमार को पुरस्कार देकर नवाजा गया। इन्हें पुरस्कार चीफ गेस्ट जज आनंदा सेन एवविशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति दीपक रोशन ने दिया।

पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में सीनियर वकील आर० एन० सहाय, राजीव शर्मा, प्रशांत विद्यार्थी, प्रभात कुमार सिन्हा, रीतेश कुमार बॉबी, राधेकृष्ण गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता, विजय पाण्डेय, अखौरी अंजनी कुमार, चंद्र भूषण ओझा, नीता कृष्णा, उमा बी० कामेश्वरी, ज्योति कच्छप, पुष्पा कुमारी, सुरेश कुमार, मनीष कुमार सिंह, उमा कांत प्रसाद, हराधन प्रमाणिक, पवन पाठक, रवि प्रकाश, सतेन्द्र नाथ गोंझू, प्रवीण कुमार पाण्डेय, अशोक कुमार सिन्हा एवं अशोक कुमार की सराहनीय भूमिका रही। वहीं मूट कोर्ट प्रतियोगिता के सह संयोजक मिथिलेश कुमार पाण्डेय, डॉ. प्रिया विजय, डॉ. सुबीर कुमार, डॉ. गुंजन, प्रेरणा तिवारी, डॉ. अलोक कुमार का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन ने किया। कार्यक्रम में झारखंड के कई जिलों से छोटे-बड़े अधिवक्ता आये थे। यह जानकारी अधिवक्ता परिषद् झारखण्ड के प्रदेश मीडिया सह प्रमुख रीतेश कुमार बॉबी द्वारा दी गयी ।

इसे भी पढ़ें : कर्ज में दबे पति ने क्या कर डाला पत्नी का हाल, क्या बोल गये SP… सुनें

इसे भी पढ़ें : मासूम बिटिया की चिट्ठी खोल गयी दरिंदे बाप की काली करतूत… देखें

इसे भी पढ़ें : नौसेना में पहली बार 341 महिलाएं नाविक बनेंगी, नेवी चीफ बोले- जल्द हर शाखाओं में होंगी महिलाएं

इसे भी पढ़ें : पिकअप में मवेशियों को ले जा रहा था ठूंसकर, देखें फिर क्या हुआ…

इसे भी पढ़ें : पति और बच्चे गये थे बाहर, उज्जवला को घर में ठोक डाला… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...