Ranchi : फिल्म “पुष्पा” स्टाइल में धीमा जहर यानी अफीम को ट्रक में ले जाता देख पुलिस दंग हो गई। आलू के बोरे के नीचे अफीम छिपाकर रखी गई थी। कुल 116 बोरा अफीम एक ट्रक से रांची से राजस्थान ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार ड्राइवर रमेश बिश्नोई ने पुलिस को बताया कि वह रांची और खूंटी के अलग-अलग इलाकों से अफीम इकट्ठा करता है। ड्राइवर की निशानदेही पर रांची के दशम थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रवीण मुंडा और सोमा मुंडा, खूंटी से लूसा पाहन धरा गया।
इन तीनों ने पुलिस को बताया कि गैंग का सरगना राजस्थान का सतबीर उर्फ सतपाल और यूपी का ताहिर है। जाल बिछा इन दोनों को भी पुलिस ने पकड़ लिया। इनके पास से कैश साढ़े 11 लाख रुपये मिले। इनके द्वारा इस्तेमाल की जा रही क्रेटा कार भी जप्त कर ली गई। पुलिस का दावा है कि एक बहुत बड़े तस्कर गिरोह के नेटवर्क का खुलासा हुआ है। रांची और खूंटी से देश के कई स्टेट में गांजा,अफीम, चरस, ब्राउन शुगर पहुंचता है। कई चौंकाने वाली जानकारी पुलिस को मिली है। गिरफ्तार ड्राइवर भी राजस्थान के जोधपुर का रहनेवाला है।
इसे भी पढ़ें : रांची ट्रैफिक एसपी को हाई कोर्ट ने किया तलब… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने छोड़ा भाजपा, किस पार्टी में गये… जानें
इसे भी पढ़ें :IPL में इन 2 मैचों की बदली डेट… जानें
इसे भी पढ़ें :9 नक्सलियों का खात्मा, मिले BGL लांचर, LMG और ये…
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारो की एक और लिस्ट की जारी…
इसे भी पढ़ें :CM गये अंदर, सांसद आये बाहर…
इसे भी पढ़ें :सांसद अजय निषाद ने छोड़ा भाजपा का साथ, अब…
इसे भी पढ़ें :राजधानी में सरेराह पुलिस की पत्नी को मारी गोली…
इसे भी पढ़ें :फरार ने थाने पहुंच दर्ज करायी FIR, देवघर SP हटाये गये…
इसे भी पढ़ें :रांची ट्रैफिक एसपी को हाई कोर्ट ने किया तलब… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने छोड़ा भाजपा, किस पार्टी में गये… जानें
इसे भी पढ़ें :IPL में इन 2 मैचों की बदली डेट… जानें











