spot_img
spot_img
spot_img

भू-माफियाओं पर प्रशासन का चला बुलडोजर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : एक दशक से भू-माफिया फर्जी कागजातों का सहारा लेकर बिरहोरों की 3.70 एकड़ जमीन को चुपचाप निगल रहे थे। सरकार ने जो जमीन उनकी आत्मनिर्भरता के लिये दी, वो धीरे-धीरे प्रॉपर्टी डीलिंग की मंडी बनती जा रही थी। पर CO अंचलाधिकारी नित्यानंद दास ने माफियाओं के मंसूबे पर बुलडोजर चलवा दिया। पहले माफियाओं को नोटिस भेजा गया था, वक्त खत्म हो जाने के बाद सरकारी बुलडोजर ने धूर्त कागजों की दीवारें ढहा दीं। हर उस कब्जेदार का सपना टूटा, जिसने आदिम जनजाति की मासूमियत को व्यापार बना दिया था। वहीं, संदिग्ध जमाबंदियों को लॉक कर दिया गया है। BNS की धारा 338 और SC/ST अत्याचार अधिनियम के तहत केस दर्ज की है। यह कार्रवाई हजारीबाग के विष्णुगढ़ अंचल क्षेत्र में चलंगा मौजा में की गई। इसी तरह कटकमदाग प्रखंड के सिरसी मौजा प्लॉट नंबर 845 में कोनार नदीको पाटकर रास्ता निकालने की साजिश रची जा रही थी। CO विजय कुमार महतो बुलडोजर लेकर पहुंचे और धरती का असली संतुलन बहाल करने में जुट गये। हजारीबाग के DC शशि प्रकाश सिंह ने बिरहोर भूमिक की घेराबंदी और सुरक्षा को लेकर प्रक्रिया तेज कर दी है। उन्होंने कहा कि जमीन पर कब्जा करने वालों को नहीं छोड़ा जायेगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...