spot_img
spot_img
spot_img

रांची में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में इस बार दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। रांची जोन के IG मनोज कौशिक की अध्यक्षता में वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में रांची के सीनियर SP राकेश रंजन, सिटी SP पारस राणा, ग्रामीण SP प्रवीन पुष्कर और शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों के DSP मौजूद रहे।

बैठक में पूजा पंडालों की सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, महिला सुरक्षा और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। IG मनोज कौशिक ने कहा, “हमारा मुख्य फोकस शांति और सुव्यवस्था बनाये रखने पर है। संवेदनशील इलाकों की पहचान कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ड्रोन निगरानी और CCTV की मदद से सुरक्षा को और सुदृढ़ किया जायेगा।”

प्रशासन ने बताया कि इस बार दो कंपनियों के केंद्रीय अर्धसैनिक बलों समेत 5000 से अधिक फोर्स तैनात होंगे। पूजा आयोजकों के साथ समन्वय बैठक कर उन्हें गाइडलाइन भी दी जायेगी। पंडालों के पास अस्थायी कंट्रोल रूम और क्विक रिस्पॉन्स टीम भी तैनात की जायेगी।

सुरक्षा तैयारियों के इस ज्वलंत दृश्य से साफ है कि प्रशासन इस बार दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। अब बारी आम जनता की है, कि वे प्रशासन का सहयोग करें और पर्व को मिलजुल कर मनायें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गुड़गांव से गायब हुआ ट्रक, देवघर में मिला पूरा खजाना…

Deoghar : देवघर जिले में पुलिस ने एक...

सरकारी अस्पतालों में बच्चे के जन्म पर मिलेगा तोहफा, चौंक जायेंगे आप…

Kohramlive : तमिलनाडू सरकार ने नवजात बच्चों के लिये...

“मां, हम अभी आते हैं, ” और फिर कभी नहीं लौटे दो दोस्त…

Ranchi : राजधानी रांची से सटे नामकुम के खरसीदाग...

तीस्ता किनारे दिखा दुर्लभ मेहमान,पहचान होते ही बढ़ी हलचल…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल क्षेत्र से...

कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…

Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के...