spot_img

ADG लाठकर बोले, सड़कें मौ’त का रास्ता नहीं, जीवन का सफर बनें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राज्य की रग-रग से वाकिफ, झारखंड के जांबाज IPS अफसर डॉ. संजय आनन्द राव लाठकर ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक अहम बैठक की। बैठक का मकसद था, “सड़क सुरक्षा की सच्चाई को सुधारना, और मौत की रफ्तार पर लगाम कसना।” ADG ऑपरेशन लाठकर ने कहा कि “2025 में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को रोकने के लिये अब हर जिले को देना होगा ईमानदार प्रयास, ताकि झारखंड की सड़कें मौत का रास्ता नहीं, जीवन का सफर बनें।” बिना सीट बेल्ट, नशे में वाहन चलाना, ओवर स्पीडिंग – अब बख्शे नहीं जाएंगे। वहीं, NHAI, MoRTH और SH के साथ साझा जिम्मेदारी पर जोर दिया गया। “समन्वय होगा – तो समाधान होगा।” रास्तों की बेहतरी, संकेतकों की मरम्मत, और स्पॉट सुधार, सब पर मिलकर काम करने पर जोर दिया गया।

बैठक में हुये अहम फैसला

  • Black Spots की जिलावार गहराई से समीक्षा।
  • 2024-25 की दुर्घटनाओं की तुलनात्मक पड़ताल – कहाँ कमी आई और कहाँ बिगड़ी तस्वीर?
  • eDAR/iRAD पोर्टल में की गई प्रविष्टियाँ और उनकी गुणवत्ता पर चर्चा।
  • Good Samaritan Policy का प्रचार-प्रसार और 1033 हेल्पलाइन को आमजन तक पहुँचाने का निर्देश।

थानों को मिले टास्क

  • दुर्घटनाओं वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा और गश्त बढ़ाई जाये।
  • Ambulance की Repositioning हो – ताकि घायल ज़िंदा रह सकें।
  • Breath Analyser, Speed Gun जैसे आधुनिक हथियारों से ट्रैफिक अपराधियों पर नजर।
  • बिना सीट बेल्ट, नशे में वाहन चलाना, ओवर स्पीडिंग अब बख्शे नहीं जायेंगे।
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...