spot_img
spot_img

एक्ट्रेस यामी गौतम बनीं मां, बेटे का नाम रखा बेहद खास

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस यामी गौतम पिछले कुछ दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में थीं। यामी गौतम ने बच्चे को जन्म दिया है। यामी और उनके पति आदित्य धर ने ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने पोस्ट शेयर कर अपने बेटे के नाम का खुलासा किया है।

यामी ने अक्षय तृतीया यानी 10 मई को मुंबई में बच्चे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के 10 दिन बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुशखबरी दी है। उन्होंने एक छोटे बच्चे की खूबसूरत फोटो शेयर की। उन्होंने फोटो पर लिखा है कि बच्चे का नाम ‘वेदाविद’ है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘डॉक्टरों की टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद जिनके अथक प्रयासों से हमारे जीवन में यह खुशी का पल आया है। माता-पिता के रूप में, बच्चे के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक नई यात्रा शुरू हो गई है। हमें उम्मीद है कि वह भविष्य में जो कुछ भी करेगा उससे हमारे परिवार और देश को भी गर्व होगा।’

यामी ने बेटे को जो नाम दिया है वह बेहद अलग और खास है। वेदविद एक संस्कृत नाम है जो वेद और विद का मिश्रण है। तो इसका अर्थ है वेदों का ज्ञान रखने वाला। यह भगवान विष्णु का भी नाम है।

इस बीच, सेलिब्रिटीज से लेकर नेटिजन्स तक सभी ने यामी और आदित्य की पोस्ट देखकर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। यामी और आदित्य की शादी 4 जून 2021 को हुई थी। दोनों ने परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी की थी। दोनों के काम की बात करें तो यामी आखिरी बार आर्टिकल 370 में नजर आई थीं। उनकी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। आदित्य एक लेखक, निर्देशक और निर्माता हैं।

इसे भी पढ़ें :तिहाड़ जेल में म*र्डर, इसी जेल में बंद हैं CM केजरीवाल… जानें

इसे भी पढ़ें :PM मोदी का रांची में रोड शो… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी ने नॉमिनेशन के बाद किया पोस्ट, “मेरी मां ने बड़े भरोसे के…”

इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…

इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...