थप्पड़ मारने का इल्जाम, मंत्री प्रवेश वर्मा पर NCR दर्ज…

Date:

spot_img
spot_img

Delhi : सड़क मरम्मत के काम के निरीक्षण के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारने के इल्जाम में मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ पुलिस ने गैर-संज्ञेय रिपोर्ट (NCR) दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई साहेब सिंह की शिकायत के आधार पर की गई है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115 लगाई गई है, जो जानबूझकर चोट पहुंचाने से संबंधित है। यह घटना रविवार की बताई जा रही है। आउटर रिंग रोड पर जनकपुरी जिला केंद्र चौक और नजफगढ़ नाले के बीच सड़क मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा मौके पर निरीक्षण कर रहे थे। शिकायत के अनुसार, इसी दौरान एक युवक सड़क निर्माण कार्य का वीडियो बना रहा था। आरोप है कि वीडियो बनाने से नाराज होकर प्रवेश वर्मा ने उसे थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना के बाद साहेब सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर NCR दर्ज करते हुये BNS की धारा 115 के तहत कार्रवाई की है।

इसे भी पढ़ें :

ओरमांझी में ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरके हजारों कदम… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी का अंचल...

भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट का दाम… जानें

Ranchi : रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में 9...

भारत-वेस्टइंडीज का महामुकाबला रांची में…

Ranchi : रांची के धुर्वा स्थित JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम...

पलामू में छोड़े गये वांटेड माओवादी का कोर्ट में सरेंडर!

Palamu : पलामू के हुसैनाबाद से एक ऐसी खबर...

8 सब-इंस्पेक्टरों का तबादला, कई थानों की बदली कमान…

Simdega : सिमडेगा पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: