Simdega : सिमडेगा पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। आठ सब-इंस्पेक्टरों का तबादला करते हुये उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। SP कार्यालय से जारी आदेश के बाद कई थाना और ओपी की कमान बदली गई है, वहीं, कुछ अधिकारियों को पुलिस कार्यालय और पुलिस केंद्र में नई जिम्मेदारी दी गई है। इस फेरबदल के बाद अब जिले के कई इलाकों में पुलिसिंग की कमान नये अधिकारियों के हाथ में होगी।
इन्हें मिली नई जिम्मेदारी
श्यामनन्दन सिंह को पाकरटांड थाना प्रभारी बनाया गया है। प्रदीप कुमार को केरसई थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रोहित कुमार रजक को बानो थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। संतोष कुमार राय अब बोलबा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। धनंजय कुमार को गिरदा ओपी प्रभारी बनाया गया है। वहीं, थाना क्षेत्र से बाहर भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। अभय कुमार सिंह को एसपी कार्यालय में प्रभारी अनुसंधान विंग की जिम्मेदारी मिली है। सोनू पाठक को एसपी कार्यालय में प्रभारी हिंदी शाखा के पद पर पदस्थापित किया गया है। विनायक कुमार पांडेय को पुलिस केंद्र, सिमडेगा में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित नई पदस्थापना पर तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया गया है।





