Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय कटकमसांडी में उस वक्त हंगामा मच गया, जब छात्रों ने प्रिंसिपल विजय कुमार मसीह पर नामांकन और ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) देने के नाम पर पैसे वसूलने का इल्जाम मिडिया के सामने रख दिया। इल्जाम है कि कुछ छात्रों ने जब रसीद की मांग की, तो उन्हें न सिर्फ़ डांटा गया बल्कि ऊंची आवाज में धमकाया गया। छात्रों के मुताबिक, जब वे सवाल करने लगे तो प्रिंसिपल ने तेज आवाज का भय दिखाकर उन्हें चुप कराने की कोशिश की गई। इधर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने भी माना कि नामांकन में पैसे लेने की शिकायत उन्हें मिली है, जबकि टीसी के लिए पैसे मांगे जाने की बात पहली बार उन्हीं से मीडिया ने साझा की।
वहीं प्रिंसिपल विजय मसीह का कहना है कि बच्चे एक शिक्षक के साथ अभद्र भाषा में बात कर रहे थे और उन्हें समझाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा, “अब आप ही तय कीजिए कि किसकी बात में कितना दम है।” मिडिया द्वारा स्कूल परिसर का जायजा लेने पर प्रिंसिपल ऑफिस के पीछे शराब की खाली बोतलें दिखाई दीं। सुनें क्या बोले स्टूडेंट्स, स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल












