पतरातू NTPC–PVUNL प्रोजेक्ट में हा’दसा, मचा तहलका…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ramgarh : NTPC और पटना विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) की संयुक्त सुपर थर्मल पावर परियोजना के यूनिट-2 में काम के दौरान ऐसा तकनीकी झटका लगा कि पूरे कार्यस्थल पर कुछ देर के लिये तहलका मच गया।बताया जा रहा है कि एयर कूल्ड कंडेंसर (ACC) के डक्ट में लगी इन-प्लेट सील ने अचानक जवाब दे दिया। सील टूटते ही डक्ट के भीतर जमा प्रेशराइज्ड डस्ट तेजी से बाहर निकला और वहीं मौजूद श्रमिक उसकी चपेट में आ गये। इसमें करीब 13 मजदूर जख्मी हो गये। हादसे के वक्त ACC से जुड़ा इरेक्शन और परीक्षण कार्य भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) द्वारा किया जा रहा था। हादसे के तुरंत बाद घायलों को फौरन PTPS (पतरातू थर्मल पावर स्टेशन) अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। प्रबंधन ने मीडिया को बताया कि सभी चोटें हल्की हैं, कोई खतरे की स्थिति नहीं। हालात पूरी तरह नियंत्रण में है। PVUNL प्रबंधन ने साफ किया है कि हादसे के वास्तविक कारणों की तह तक जाने के लिये एक विशेष तकनीकी जांच टीम बनाई गई है। जांच रिपोर्ट के बाद आवश्यक कार्रवाई होगी। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिये सुरक्षा मानकों की दोबारा समीक्षा की जायेगी। हादसे की खबर मिलते ही बड़कागांव विधायक समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि PTPS अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना और हौसला बढ़ाया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...