मुजफ्फरपुर : शहर के सेंट्रल पार्क होटल के एक कमरे से दंपती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के सिर में गोली लगी है। घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल टाउन डीएसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गए हैं। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल भी बरामद की है। दोनों की हत्या हुई है या आत्महत्या जांच में पुलिस जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार होटल सेंट्रल पार्क के 301 रूम नंबर में एक दंपत्ति रविवार की शाम 7 बजे के करीब पहुंचे थे। सोमवार को 12 बजे के बाद भी जब कमरे से नहीं निकले तो होटल स्टाफ ने जाकर दरवाजा खटखटाया। काफी खटखटाने के बाद भी अंदर से जब कोई आवाज नहीं आई तो होटल स्टाफ ने इसकी जानकारी मैनेजर समेत अन्य लोगों को दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो देखा कि दोनों दंपत्ति कमरे में मृत पड़े थे। दोनों के सिर में गोली लगी थी। एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गयी है।
इसे भी पढ़ें : जानिए क्यों ठहाकों से गूंज उठा सदन, जब PM ने कहा, ‘मोदी है मौका लीजिए…’
इसे भी पढ़ें : टीचर ने 7वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो कर दिया ये काम…
इसे भी पढ़ें : एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…
इसे भी पढ़ें : बाघमारा CHC में नवजात की मौ’त पर बवाल…
इसे भी पढ़ें : थानेदार बदला तो बदली तस्वीर, पीड़िता को मिला इंसाफ…
इसे भी पढ़ें : बड़कागांव में पुलिस की रेड…
इसे भी पढ़ें : शादी के 9 दिन बाद ह’त्या, नई दुल्हन बनी बेवा…





