SARAYKELA : सरायकेला के नीमडीह थाना क्षेत्र के लुपुंगडीह का एक युवक बैग में किसी महिला का सिर लेकर घूम रहा था। ग्रामीणों से सूचना पाकर नीमडीह पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी बैग छोड़ कर भाग निकला। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में कुछ जानकारी नहीं दी। चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह को फोन करने पर उन्होंने बताया कि गिडु गोप नामक युवक किसी अज्ञात महिला का सिर काटकर बैग में लेकर घूम रहा था। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।
इसे भी पढ़ें : वरमाला से पहले सिर धड़ से अलग, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ेंबाइक और ट्रक की भिड़ंत, हादसे में मां-बेटा घायल












