spot_img

चौपारण में उमड़ा विश्वास का सैलाब

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के बरही विधानसभा के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला के चौपारण आवास पर रविवार को आयोजित कार्यकर्ता बैठक ने राजनीति की गर्माहट को नया रंग दे दिया। बैठक में उमड़ी समर्थकों की भारी भीड़ ने साबित कर दिया कि आज भी अकेला का जनाधार मजबूत है। बैठक में उपस्थित हजारों समर्थकों को देखकर भावुक हुये अकेला ने कहा कि “आप सबों के अपार प्रेम और विश्वास से यह साफ है कि चौपारण की जनता हर परिस्थिति में हमारे साथ है। यही मेरा सबसे बड़ा संबल है।” उन्होंने कहा कि यह भीड़ सिर्फ संख्या नहीं, बल्कि चौपारण के विकास की नई दिशा का संकेत है।

बैठक में बोलते हुये कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उमाशंकर अकेला ने हमेशा जनसमस्याओं को अपनी प्राथमिकता दी है। उनका विकास और जनसरोकार का रास्ता ही उन्हें आम नेता से अलग बनाता है। समर्थकों ने विश्वास जताया कि चाहे कैसी भी चुनौती हो, वे अपने नेता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। रणनीति साझा करते हुये अकेला ने ऐलान किया कि इसी साल 7 अक्टूबर को चौपारण में दोहरी खुशी का जश्न मनाया जायेगा। इस दिन शहीद भगत सिंह की जयंती और उनके सुपौत्र भगत सिंह (चौपारण-2 जिप सदस्य रवि शंकर अकेला के पुत्र) का 9वां जन्मदिन ‘जन सैलाब’ के रूप में मनाया जायेगा। उन्होंने सभी समर्थकों से इस कार्यक्रम को यादगार बनाने की अपील की।

सभा में चौपारण-2 जिप सदस्य रवि शंकर अकेला, रामफल सिंह, जगदीश यादव, बालकिशुन यादव, नागेंद्र दांगी, यदुनंदन यादव, नवीन यादव, प्यारी चौधरी, महेश केशरी, मंटु यादव, राजेश रंजन यादव, पप्पु यादव, रामसुंदर प्रजापति, उमेश साव, करुणा चंद्रवंशी, मतीन खान, डब्लू अंसारी, बिरेंद्र खेरवार (नीपू), पवन दांगी, देवलाल साव, विकास गुप्ता, सत्यनारायण पांडेय, अज्जु सिंह, संजय यादव, कुणाल कतरियार, मो. शरीफुल, मो. वारिश, विवेक सिंह समेत लगभग 500 समर्थक शामिल हुये।

इसे भी पढ़ें : भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें

इसे भी पढ़ें : तपती धरती पर सरकार का अलर्ट, CM ने दिया ये आदेश…

इसे भी पढ़ें : एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…

इसे भी पढ़ें : बाघमारा CHC में नवजात की मौ’त पर बवाल…

इसे भी पढ़ें : TSPC के सब-जोनल कमांडर की कहानी पर लगा ब्रेक…

spot_img

Related articles:

भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में भवानीपुर सीट पर मुकाबला और...

तपती धरती पर सरकार का अलर्ट, CM ने दिया ये आदेश…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने भीषण गर्मी को लेकर...

एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…

Garhwa : गढ़वा के चिनिया थाना क्षेत्र के भुइयां...

बाघमारा CHC में नवजात की मौ’त पर बवाल…

Dhanbad : धनबाद के बाघमारा स्थित Baghmara Community Health...

TSPC के सब-जोनल कमांडर की कहानी पर लगा ब्रेक…

Ranchi : रांची और लातेहार के बीच दहशत का...