spot_img
spot_img
spot_img

आंतक की गाथा लिखता एक बाघ, फिर भूख मिटाई…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : आंतक की गाथा लिखते जा रहा एक खूंखार बाघ आज एक मवेशी को अपना निवाला बना गया। यह खूंखार बाघ गढ़वा के रमकंडा-भंडरिया बड़गड़ एवं रंका के जंगलों में छूट्टा घूम रहा है। आज धूप निकलने के बाद कुछ लोगों ने जंगल से भागते कुछ मवेशियों को देखा। कुछ लोग जंगल में घुसे तो पता चला बाघ ने एक गाय को अपना निवाला बना अपनी भूख मिटा ली। इससे पहले यही बाघ चार भैंसों को मारकर खा गया। कुछ ग्रामीणों के जंगल के घुसने पर बाघ वहां से भाग निकला। PTR के अधिकारी एवं गढ़वा वन विभाग की टीम इस बाघ को खोज निकालने में जुटी है। फिलहाल कुटकु रेंज में पलामू टाइगर रिजर्व की ओर से 10 ट्रैपिंग कैमरा लगाया गया है। लेकिन इन ट्रैपिंग कैमरों से दूर टाइगर रमकंडा भंडरिया की सीमा पर जंगली क्षेत्रों में मवेशियों को अपना शिकार बना रहा है। अधिकारियों ने रमकंडा के तेतरडीह के जंगलों में टाइगर के फुटमार्क मिलने की पुष्टि की है। वनपाल कमलेश कुमार का कहना है कि यह फुटमार्क बाघ का ही है। मुखिया ललिता लकड़ा व बिनोद प्रसाद ने फिलहाल कुछ दिनों तक ग्रामीणों को जंगलों में जाने पर रोक लगायी है।

इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…

इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…

इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला

इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...