spot_img
spot_img
spot_img

रोमांच से भरा फाइनल, सुभाष हाउस ने लहराया जीत का परचम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण के सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल के इंटर हाउस बास्केटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को धमाकेदार अंदाज में पूरा हुआ। चारों हाउस—गांधी, टैगोर, सुभाष और जेपी, की कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद फाइनल में सुभाष हाउस और टैगोर हाउस आमने-सामने थे। मैच का शुभारंभ प्राचार्य रीना पांडे ने सिक्का उछालकर किया और दोनों टीमों को शुभकामनाएं दीं। शुरुआत में टैगोर हाउस ने आक्रामक खेल दिखाते हुये बढ़त बनाई, लेकिन आखिरी पलों में सुभाष हाउस के ऋषु कुमार (कक्षा 6) ने तीन लगातार बास्केट दागकर मैच का रुख पलट दिया। सुभाष हाउस ने 20-16 के स्कोर से रोमांचक जीत दर्ज की।

सुभाष हाउस की जीत में आदर्श कुमार, अमित, अंशु, अतुल, अर्पित कुमार, धौनी कुमार, अभिषेक, आर्यन, विशाल, मंटू, संजीत, आकाश और ऋषु का शानदार योगदान रहा। खेल शिक्षक राकेश रंजन ने रेफरी की जिम्मेदारी निभाई, जबकि आशुतोष कुमार और उमेश भगत ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। विजेता टीम को बधाई देते हुये प्राचार्य रीना पांडे ने कहा, सुरेखा के छात्र न केवल पढ़ाई में, बल्कि खेलों में भी अपनी प्रतिभा से नई ऊंचाइयां छू रहे हैं। यह जीत सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है। इस जीत ने न सिर्फ सुभाष हाउस को गौरवान्वित किया, बल्कि पूरे विद्यालय में खेल भावना और टीम स्पिरिट का जोश भर दिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

रांची मंडल के 9 स्टेशनों पर बनेंगे नये फुट ओवरब्रिज…

Ranchi : रांची रेल मंडल ने यात्रियों की सुरक्षा...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

सुभाष चंद्रा का आलीशान बंगला 1260 करोड़ में बिका, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

Kohramlive : एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने...

माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म...