Khunti : खूंटी में रविवार शाम भयानक आग लग गई। इस आगलगी में पूरा परिवार आग की चपेट में आ गया। जिसमें एक बच्चे की झुलस कर मौत हो गई। आग सिकंदर लाल के घर में लगी। इस अगलगी में सिकंदर लाल, उनकी पत्नी नीलू देवी, 6 साल का बेटा सुमित लाल और ससुर सुरेश लाल बेतरह झुलस गए। जिन्हें रिम्स रेफर किया गया है। वहीं सिकंदर लाल के चार साल के बेटे शुभम की मौत हो गई। ऑटो चालक सिकंदर लाल रनिया के मूल निवासी है। यह लोग यहां उमेश गौंझू के घर पर बतौर किरायेदार रहते है। उनका घर खूंटी के घनी आबादी वाले महादेव टोली में है।
घटना के संबंध में बताया गया कि शनिवार को सिकंदर लाल अपना घर बंद कर सपरिवार अपने गांव रनिया गए थे। रविवार शाम लगभग साढ़े 5 बजे वह अपने परिवार व अन्य रिश्तेदारों के साथ खूंटी पहुंचे। जैसे ही उनकी पत्नी नीलू देवी ने किचन में चाय बनाने के लिए माचिस जलायी, वैसे ही तेज आवाज के साथ भभककर वहां आग लग गई। अचानक लगी आग के चपेट में नीलम और उसके दोनों बच्चे आ गए। यह देख सिकंदर और उसके ससुर सुरेश लाल तुरंत उन्हें बचाने दौड़े, लेकिन वे भी आग की चपेट में आकर बेतरह झुलस गए। इधर तेज आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े-दौड़े वहां पहुंचे और आग की तेज लपट में फंसे परिवार को वहां से निकाला गया। मोहल्ले वालों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। खबर पाकर फायर ब्रिगेड की टीम एक दमकल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई, लेकिन संकरी सड़क के कारण दमकल वहां तक नहीं पहुंच पाई। बताया जा रहा है कि किचन में एलपीजी गैस लीकेज होकर भरा हुआ था। माचिस की तिल्ली जलते ही कमरे में भरी गैस अचानक भभक कर जल उठी। घटना के तत्काल बाद आग से जले लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां पहुंचते ही शुभम की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से चारो घायलों को रिम्स भेजा गया। इस घटना में सिकंदर के साथ आए उसके कुछ रिश्तेदार भी मामूली रूप से झुलस गए।
इसे भी पढ़ें : डिप्टी सीएम को धर ले गई पुलिस… देखें
इसे भी पढ़ें : ऐसे भी आती है मौ*त… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : खेत हड़पने का इरादा नहीं, इल्जाम गलत : कमलनाथ
इसे भी पढ़ें : खेत में काम कर रही सरिता को किया ल*हूलुहान… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : MLA अंबा प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि को सरेराह किया छलनी…देखें
इसे भी पढ़ें : RBI ने 5 बैंक को किया बैन, देख लें कहीं आपका अकाउंट भी तो नहीं
इसे भी पढ़ें : थिंक टैंक प्रशांत बोस सहित 9 नक्सलियों के खिलाफ चलेगा देशद्रोह का मुकदमा
इसे भी पढ़ें : दिशोम गुरु और सीएम हेमंत की तस्वीर पर टिकी लोगों की निगाहें… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : बेशक ऑपरेशन कोई हो, जगुआर जवान काबिले तंजीम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : खेत में पिता को देखने गई बेटी के उड़ गए होश… देखें क्यों




