spot_img

राजधानी रांची में इस हाल में मिली छात्रा, मचा तहलका…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : घर से निकली 17 साल 9 महीने की किशोरी की तलाश का अंत झाड़ियों में मिले उसके शव के साथ हुआ। रांची के मुरी ओपी क्षेत्र के एक गांव में इस घटना से तहलका मच गया है। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस शुरुआती जांच में गला दबाकर हत्या किये जाने की आशंका जता रही है। दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर को किशोरी अपने सात साल के चचेरे भाई के साथ भैया-भाभी के घर जाने की बात कहकर निकली थी। कुछ देर बाद बच्चा खून से लथपथ हालत में घर लौटा। इसके बाद परिजन किशोरी की तलाश में जुट गये। शाम करीब चार बजे गांव के बाहर झाड़ियों में उसका शव मिला। सूचना पर मुरी ओपी पुलिस और सिल्ली DSP घटनास्थल पहुंचे।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य

मुरी ओपी प्रभारी विकास कुमार पासवान के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है। पुलिस अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक और तकनीकी टीम ने जांच की। खोजी कुत्ते की मदद भी ली गई। ग्रामीणों के मुताबिक, मृत किशोरी 11वीं कक्षा की छात्रा थी और पढ़ाई पर ध्यान देती थी। उसकी मौत से गांव में शोक और आक्रोश है।

SIT गठन और फास्ट ट्रैक सुनवाई की मांग

JLKM के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने घटना की निष्पक्ष और वैज्ञानिक जांच की मांग की है। उन्होंने विशेष जांच दल (SIT) के गठन, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी, तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने पीड़ित परिवार को सुरक्षा, मुआवजा और निःशुल्क कानूनी सहायता देने के साथ मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की अपील की। महतो ने चेतावनी दी कि ठोस कार्रवाई नहीं होने पर जनआंदोलन किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें :

रावण के 10 सिरों का रहस्य… जानें

Kohramlive : दशहरा आते ही मैदानों में रावण के...

नवरात्र का व्रत खोला, फिर चाऊमीन खाते ही तड़प-तड़प म’र गई तनु…

UP : घर में नवरात्र की पूजा हुई थी।...

CCL की नौकरी और प्रेमी को पाने की खातिर पति का मा’र डाला…

Ramgarh : जैसी आशंका थी, ठीक वैसा ही खुलासा...

बिस्कुट, चॉकलेट और पैसों का लालच, फिर खौफनाक जुर्म…

Lohardaga : जिन हाथों में किताबें और खिलौने होने चाहिये,...

टाइगर श्रॉफ पर फा’यरिंग के गुनहगार ट्रेन में छिपकर भाग रहे थे, फिर…

Kohramlive : बॉलीवुड की चमकती दुनिया में एक बार...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: