Kohramlive : RBI यानी भारतीय रिजर्व बैंक ने UPI का इस्तेमाल कर कैश डिपॉजिट मशीन के माध्यम से बैंक खाते में नकदी जमा करने की बड़ी सुविधा देने का ऐलान किया है। इससे बैंकों की लंबी लाइन में खड़ा होने से बचा जा सकता है। अब CDM (नकदी जमा करने वाली मशीन) में UPI के जरिये रूपया जमा किया जा सकता है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने MPC की बैठक के बाद यह जानकारी दी। यह बैठक बीते शुक्रवार को हुई।
आरबीआई गवर्नर ने क्या कहा?
RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि फिलहाल ग्राहकों को डेबिड कार्ड के इस्तेमाल से कैश डिपॉजिट मशीन में नकदी जमा करने की सुविधा मिलती है। अब केंद्रीय बैंक ने इस बात की मंजूरी देने का प्रस्ताव रखा है कि ग्राहक UPI का ही इस्तेमाल कर CDM मशीन में नकद जमा कर सकें। गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा, बैंकों की शाखाओं में CDM लगाई जायेगी। इससे शाखाओं पर भार कम होगा।
UPI के जरिए CDM में ऐसे जमा होगी नकदी
हालांकि अबतक UPI के जरिये CDM में नकदी जमा करने को लेकर कोई गाइडलाइन या प्रोसेस के बारे में आधिकारिक रूप से अधिसूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन खबर है कि UPI के जरिये पैसा जमा करने को लेकर सबसे पहले वहां जाना होगा, जहां CDM यानी कैश डिपॉजिट मशीन लगी होगी।
- CDM मशीन में आपको यूपीआई नकद जमा का विकल्प चुनना होगा।
- जितना रूपया जमा करना चाहते हैं, वह राशि दर्ज करनी होगी।
- अपने फोन पर UPI ऐप खोलकर CDM स्क्रीन पर दिख रहे क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। तब CDM मशीन नकदी मशीन में डालने की सुविधा देगा। इसके बाद आप नकदी जमा करने के लिए अपने पास मौजूद करेंसी नोटों को मशीन में डालें।
- लेनदेन पूरा होने के बाद मशीन और आपके UPI ऐप पर इस बात की पुष्टि की जायेगी कि आपका पैसा जमा हो गया है।इसे भी पढ़ें :झारखंड में झामुमो के हिस्से पांच सीटें, इन नामों की चर्चा…
इसे भी पढ़ें :22 नेताओं ने एक साथ दिया इस्तीफा, पार्टी को बड़ा झटका
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस को बड़ा झटका, बॉक्सर विजेंदर सिंह गये भाजपा में
इसे भी पढ़ें :बसपा ने 12 सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान… जानें
इसे भी पढ़ें :जवान लड़का मोनू के घरवालों का रो-रोकर हाल बुरा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :ताइवान में भीषण भूकंप की खतरनाक तस्वीरें…देखें
इसे भी पढ़ें :सपा को लगा करारा झटका, तीन दिग्गज गये भाजपा में…
इसे भी पढ़ें :तमाम ट्रेनों की स्पीड बढ़ेगी, सुकून इस बात का टिकट के दाम नहीं बढ़ेंगे…
इसे भी पढ़ें :NIA पर हमला, BJP और TMC एक दूसरे को…
इसे भी पढ़ें :CBI का बड़ा खुलासा…
इसे भी पढ़ें :कल्पना सोरेन यहां से लड़ सकती हैं चुनाव!
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस की एक और लिस्ट जारी, कौन कहां से उम्मीदवार… जानें
इसे भी पढ़ें :चूट्टू पालू घाटी में ट्रक ने 5 गाड़ियों को उड़ाया, मची चीख-पुकार… देखें












